फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   SIT reached dadam, checked CCTV footage

एसआईटी पहुंची डाडम, सीसीटीवी फुटेज खंगाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
SIT reached dadam, checked CCTV footage
32 फोटो खान सुरक्षा विभाग गाजियाबाद के डिप्टी डायरेक्टर जनरल सतीयर दिगंबर चिदरवार अपनी टीम के साथ - फोटो : Bhiwani
भिवानी। डाडम में पहाड़ दरकने के मामले में एसपी की ओर से गठित की गई एसआईटी ने अब अपनी जांच शुरू कर दी है। बुधवार को एसआईटी जांच के लिए डाडम पहुंची। डाडम पहुंचने के बाद एसआईटी ने मलबे से निकले वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया और उनका नक्शा बनवाया। टीम के सदस्यों ने आसपास लगे सभी कैमरों की सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने शुरू कर दिए है।
विज्ञापन

बता दें कि डाडम हादसा होने के बाद एसपी अजीत सिंह शेखावत ने सिवानी डीएसपी मनोज कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी में एक सब इंस्पेक्टर और एक एएसआई शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया था कि जैसे ही राहत बचाव कार्य पूरा हो जाएगा तो एसआईटी अपनी जांच शुरू कर देगी। मंगलवार को एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने बचाव राहत कार्य पूरा कर लिया था। बुधवार से अब एसआईटी ने अपनी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कई लोगों से की पूूछताछ
एसआईटी ने खान में काम करने वाले श्रमिकों और आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की है। उनसे खान में होने वाली गतिविधियों की जानकारी ली गई है। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज से वहां पर पता लगाया जा रहा है कि श्रमिकों से काम किस तरीके से करवाया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआईटी ने अपनी जांच आरंभ कर दी है। बुधवार को एसआईटी ने डाडम में पहुंचकर मलबे से निकले वाहनों को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की है। मामले की जांच की जा रही है।
-अजीत सिंह शेखावत, एसपी, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed