फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Sisters travel in roadways buses will be free a day before Raksha Bandhan

Bhiwani News: रक्षाबंधन से एक दिन पहले ही मुफ्त होगा रोडवेज बसों में बहनों का सफर

Thu, 24 Aug 2023 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 24 Aug 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Sisters travel in roadways buses will be free a day before Raksha Bandhan
भिवानी। रक्षाबंधन से एक दिन पहले ही रोडवेज बसों में महिलाएं और उनके साथ छोटे बच्चे मुफ्त सफर करेंगे। इसके लिए सभी डिपो महाप्रबंधकों के पास परिवहन निदेशालय से हिदायतें भेजी गई हैं। 29 अगस्त की रात्रि 12 बजे से 30 अगस्त की रात्रि 12 बजे तक रोडवेज बसों में महिला मुसाफिरों व उनके साथ आने वाले छोटे बच्चों का किराया नहीं लगेगा। भिवानी डिपो में 229 बसों को ऑन रूट रखा जाएगा। इसमें किसी भी महिला यात्री से किराया नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन


हरियाणा सरकार ने इस बार भी रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर का तोहफा दिया है। 30 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व हैं। लेकिन महिलाएं अपने मायके या भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए उन तक पहुंचने के लिए रोडवेज बसों में 29 अगस्त से ही मुफ्त सफर कर सकेंगी। अगले दिन 30 अगस्त को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर करते हुए वापस भी आ सकेंगी। सभी बसों को रक्षा बंधन से पहले दिन से ही महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा के लिए तैयार रखा जाएगा। भिवानी जिले से विभिन्न राज्यों व जिलों में जाने वाली बसों में महिलाएं मुफ्त यात्रा करेंगी।
विज्ञापन

इसके लिए उन्हें किसी तरह की कोई पहचान पत्र दिखाने की भी जरूरत नहीं होगी। उनके साथ 15 साल तक की उम्र के बच्चे भी मुफ्त यात्रा के दायरे में आएंगे। हालांकि महिलाओं के मुफ्त सफर के दौरान किसी तरह की कोई अव्यवस्था न बने, इसके लिए परिवहन विभाग ने खास तौर पर डिपो महाप्रबंधकों को भी निर्देश दिए हैं। इसी को लेकर भिवानी डिपो में रोडवेज अधिकारियों ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




मुख्य रूटों पर हर दस मिनट बाद मिलेगी बस सर्विस

भिवानी डिपो के रोडवेज अधिकारियों का दावा है कि मुख्य रूटों पर हर दस से 15 मिनट के बाद बस सर्विस मिलेगी। हिसार, रोहतक, दिल्ली, पानीपत और सिरसा रूट पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। रोटेशन और रूट टाइमिंग के हिसाब से ही बसों का संचालन होगा। महिलाएं किसी भी रूट पर चलने वाली बस के संबंध में बस स्टैंड के पूछताछ केंद्र से भी जानकारी हासिल कर सकती हैं।



प्राइवेट बसों में भी हैं मुफ्त यात्रा के निर्देश

हरियाणा में परिवहन सोसायटी की बसों में रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों की तर्ज पर प्राइवेट बसों में भी महिलाओं का मुफ्त सफर का प्रावधान किया गया है। अधिकांश प्राइवेट बसों में महिला यात्रियों की टिकट काट दी जाती है। ऐसा करने वाली परिवहन समिति की बस की शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों द्वारा कार्रवाई भी होगी।

रक्षाबंधन पर्व पर बहनों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ मिलेगा। इसको लेकर विभाग की तरफ से पत्र जारी हो गया है। भिवानी डिपो से सभी रूटों पर बसों को समयसारिणी अनुसार संचालन किए जाने के संबंध में निर्देश दिए गए हैं, बहनों को सफर के दौरान कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

-डॉ. नेत्रपाल खत्री, डिपो महाप्रबंधक, हरियाणा राज्य परिवहन विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article