{"_id":"67a1159f46d26f0c6001561b","slug":"sirsa-express-arrived-with-a-delay-of-58-minutes-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-129465-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: 58 मिनट की देरी से पहुंची सिरसा एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: 58 मिनट की देरी से पहुंची सिरसा एक्सप्रेस
Tue, 04 Feb 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। पिछले तीन दिन से धुंध छाने के कारण ट्रेनों के संचालन पर फिर से असर पड़ने लगा है। सोमवार को सिरसा एक्सप्रेस व गोरखधाम अपने निर्धारित समय से भिवानी लेट पहुंची। इसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेनें लेट होने के कारण यात्री अपने गंतव्य तक देरी से पहुंचे।
सोमवार को ट्रेन संख्या 14086 सिरसा से तिलकब्रिज के लिए चलने वाली सिरसा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से लेट रही। सिरसा एक्सप्रेस 58 मिनट की देरी से भिवानी पहुंची। जबकि इस ट्रेन का भिवानी पहुंचने का समय 5 बजकर 15 मिनट था। यह ट्रेन 5 बजकर 50 मिनट पर भिवानी पहुंची। इसके कारण यात्री ठंड के मौसम में रेलवे स्टेशन पर बैठने को मजबूर रहे।
वहीं ट्रेन संख्या 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस भिवानी स्टेशन से 35 मिनट की देरी से भिवानी से रवाना हुई। यह ट्रेन भिवानी स्टेशन से 6 बजकर 5 मिनट पर रवाना होनी थी। जबकि यह ट्रेन 6 बजकर 37 मिनट पर रवाना हुई। यात्री ट्रेन चलने के इंतजार में स्टेशन पर बैठे रहे। इसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।