फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Shruti Chaudhary will lay the foundation for projects worth 43.63 crore in six villages today

Bhiwani News: श्रुति चौधरी आज छह गांवों में रखेंगी 43.63 करोड़ की परियोजनाओं की आधारशिला

Sat, 05 Sep 2026 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 05 Sep 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Shruti Chaudhary will lay the foundation for projects worth 43.63 crore in six villages today
तोशाम। प्रदेश की सिंचाई एवं जल संसाधन तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी शनिवार को तोशाम विधानसभा क्षेत्र के छह गांवों में लोगों से रूबरू होंगी और उनकी समस्याएं सुनेंगी। इस दौरान वह 4363.26 लाख रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगी। उनके दौरा कार्यक्रम में तोशाम, मिरान, ढाणी मिरान, सागवान, दांग खुर्द और रिवासा गांव शामिल हैं।
विज्ञापन

पंचायती राज विभाग के अनुसार तोशाम में करीब 230 लाख रुपये की लागत से ई-लाइब्रेरी का शिलान्यास किया जाएगा। वहीं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से विभिन्न गांवों में जलापूर्ति से जुड़ी परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी।
विज्ञापन


इन गांवों में होंगी करोड़ों की परियोजनाएं
मिरान में करीब 996.49 लाख रुपये की लागत से आरसीसी सैंड टैंक, अतिरिक्त कमरे के साथ पंप चैंबर, आरडब्ल्यू और सीडब्ल्यू के लिए सक्शन वेल, सीसी पाथ, पंपिंग मशीनरी और चार्जेबल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया जाएगा। ढाणी मिरान में करीब 336.95 लाख रुपये की लागत से आरसीसी सैंड टैंक, हाई लेवल टैंक, कच्चे पानी और साफ पानी के लिए सक्शन वेल तथा चार्जेबल से सटे अतिरिक्त कमरे का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दांग खुर्द में करीब 802.64 लाख रुपये की लागत से एस/एस टैंक, 0.50 एमएलडी डब्ल्यूटीपी और दो नग सीडब्ल्यूटी का निर्माण किया जाएगा। सागवान में करीब 999.94 लाख रुपये की लागत से प्रथम और द्वितीय जलापूर्ति के संवर्धन, नवीनीकरण एवं वितरण प्रणाली उपलब्ध कराने और बिछाने का कार्य होगा। इसके साथ एसएस टैंक, 1.00 एमएलडी डब्ल्यूटीपी, दो नग सीडब्ल्यूटी, पंप चैंबर, पंपिंग मशीनरी और हेडवर्क पर पाइपलाइन का निर्माण किया जाएगा।

रिवासा में करीब 997.24 लाख रुपये की लागत से निगाना फीडर पर कच्चे पानी की व्यवस्था, कच्चे पानी के पंपिंग स्टेशन और कच्चे पानी की राइजिंग मेन बिछाने का कार्य होगा। इसके अलावा मौजूदा वाटर वर्क्स संरचनाओं का अपग्रेडेशन और वितरण प्रणाली बिछाने का कार्य भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed