{"_id":"66ca40e46190f181040a8e96","slug":"shruti-chaudhary-staked-claim-on-tosham-seat-on-bjp-ticket-bhiwani-news-c-21-1-hsr1027-449705-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: श्रुति चौधरी ने भाजपा के टिकट पर तोशाम सीट पर दावा ठोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: श्रुति चौधरी ने भाजपा के टिकट पर तोशाम सीट पर दावा ठोका
Sun, 25 Aug 2024 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 25 Aug 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
श्रुति चौधरी
भिवानी। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने भाजपा के टिकट पर मां किरण चौधरी की विधानसभा सीट तोशाम पर दावा ठोक दिया है। एक निजी चैनल को दिए साक्षात्कार में श्रुति चौधरी ने कहा कि मैं तोशाम से चुनाव लड़ना चाहती हूं। मैं पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल की सोच को आगे लेकर जाना चाहती हूं। लोगों को काम करना मेरा मकसद है।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के सर्वे में मेरा नाम सबसे ऊपर था, लेकिन भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मेरा टिकट कटवा दिया। मुख्यमंत्री रहते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा को कई फायदों से से वंचित रखा। मुझे सर्वे में 56 फीसदी लोगों ने सपोर्ट किया था, लेकिन मेरे साथ राजनीति हुई और पार्टी को अपनी बपौती समझने वाले कुछ लोगों ने मेरा टिकट कटवा दिया।
टिकट के दावेदारों में अनिरुद्ध चौधरी शामिल
किरण के राज्यसभा में जाने के बाद पूर्व सांसद श्रुति चौधरी पहली बार तोशाम से विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक सकती है। ऐसा हुआ तो उनका विधायक का पहला चुनाव होगा। वहीं, कांग्रेस से टिकट के दावेदारों में शामिल अनिरुद्ध चौधरी का भी ये पहला चुनाव होगा। दोनों भाई बहन के आमने-सामने आने के बाद पहली दफा विधानसभा चुनाव में ऐसा माहौल बनेगा जब बंसीलाल परिवार की राजनीति एक दूसरे के खिलाफ इस्तेमाल होगी। यानी दोनाें ही प्रत्याशी के तौर पर जीत के लिए एक दूसरे को पछाड़ने के लिए राजनीतिक अखाड़े में जोर आजमाइश करेंगे।