फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Shrimad Bhagwat Katha organized in Vijay Nagar Bhiwani

भगवान की लीलाओं के गान से धर्म, अर्थ, मोक्ष प्राप्ति : शांडिल्य

Mon, 23 Sep 2024 06:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 23 Sep 2024 06:46 AM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagwat Katha organized in Vijay Nagar Bhiwani
भिवानी के विजयनगर में ​आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में कथा सुनाती अनीता शास्त्री शांडिल्य। 
भिवानी। विजयनगर अशोक रोड गली नंबर तीन में जारी श्रीमद् भागवत कथा आयोजित की जा रही है। इसके पांचवें दिन कथाव्यास अनीता शास्त्री शांडिल्य ने पूतना वध, वत्सासुर, अकासुर-बकासुर का वध का वर्णन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि असुरों के उद्धार, अधर्म के विनाश, धर्म की स्थापना के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने अवतार किया। भक्तों के मन को प्रसन्न करने के लिए बाल लीलाएं कीं। माखन खाया, गोपियों से लीलाएं करना, मटकी फोड़ना, यशोदा मैया की रस्सी से बंधना, ग्वालों के साथ गाय चराना आदि लीलाओं का बखान किया गया।
विज्ञापन

कथा वाचिका अनीता ने कहा कि ये संसार एक सनातन वृक्ष है। इसका आश्रय प्रकृति है। इसके दो फल सुख और दुख हैं। तीन जड़ सत्व, रज, तम हैं। चार रस धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष हैं। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति भगवान के नामों, रूपों का श्रवण, कीर्तन, स्मरण और ध्यान करता है, उसे जन्म-मृत्यु रूप संसार के चक्कर में नहीं आना पड़ता। इस दौरान अनीता पाहुजा, अनीता जायसवाल, किरण, ललिता, अंजू, पुष्पा, सीमा, रामदुलारी, प्रेमलता, सीमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कान्हा ने किया था बुराई रूपी पूतना राक्षस का वध : बेला पारिख



जूई। जूई कलां में निर्माणाधीन श्रीश्याम मंदिर में श्री श्याम वैश्य चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से श्रीमद्भागवत कथा करवाई जा रही है। इसके तीसरे दिन के प्रसंग में वृंदावन से पधारीं बेला पारिख ने नंद महोत्सव का प्रसंग सुनाया। इस दौरान कान्हा के बाल रूप को याद किया गया क्योंकि भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप ने ही पूतना राक्षसी का उद्धार किया था।




यह श्रीमद्भागवत कथा 24 सितंबर तक दिन में दो से पांच बजे तक हो रही है। 25 सितंबर को सुबह हवन के साथ कथा का समापन होगा। कथा तोशाम से कांग्रेस प्रत्याशी अनिरुद्ध ने भी कथा में पधार बेला पारिख से आशीर्वाद लिया। मंदिर समिति ने उनको सम्मानित किया। इस कथा में तोशाम से श्याम कीर्तन मंडल के प्रधान अनिल बागनवाला, ब्रह्मकुमारी बहन निर्मला, भीमसेन सिंघल, सेठ परमानंद, प्रवीण ऐरन, नरेश, महेश गोयल, प्रेम प्रजापत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed