फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Show cause notice to 20 presiding and assistant presiding officers who were absent in the workshop

Bhiwani News: कार्यशाला में गैरहाजिर रहे 20 पीठासीन व सहायक पीठासीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

Mon, 09 Sep 2024 04:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 09 Sep 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
Show cause notice to 20 presiding and assistant presiding officers who were absent in the workshop
भिवानी। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी महावीर कौशिक के मार्गदर्शन में पंचायत भवन में शनिवार से पीठासीन और सहायक पीठासीन अधिकारियों की कार्यशाला शुरू हुई। पहले दिन 20 अधिकारी व कर्मचारी गैरहाजिर रहे। गैरहाजिर रहे अधिकारियों व कर्मचारियों से जवाब तलब किया गया है। वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी महावीर कौशिक ने कहा कि चुनावी ड्यूटी में कोताही बरतने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कार्यशाला के बारे में सीईओ जिला परिषद अजय चौपड़ा ने बताया कि मतदान प्रक्रिया को सही ढंग से संपन्न करवाने को लेकर शनिवार से पीठासीन और सहायक पीठासीन अधिकारियों के लिए कार्यशाला आयोजित हुई है, जो कि 12 सितंबर तक चलेगी। कार्यशाला में पीठासीन अधिकारियों व सहायक पीठासीन अधिकारियों को बहुत ही जरूरी जानकारी दी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में करीब 20 पीठासीन व सहायक पीठासीन अधिकारी अनुपस्थित रहे हैं। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में गैर हाजिर रहे पीठासीन और सहायक पीठासीन अधिकारियों के बारे में डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी महावीर कौशिक के पास रिपोर्ट भेज दी गई है तथा गैर हाजिर रहने वालों से जवाब-तलब किया गया है।
विज्ञापन




ये पीठासीन और सहायक पीठासीन अधिकारी रहे कार्यशाला से अनुपस्थित

कार्यशाला में शिक्षा बोर्ड से सहायक विवेक, यश, योगेश कुमार व अधीक्षक अधीक्षक विनोद, उप प्रबंधक पीएनबी कृष्ण कुमार, उप प्रबंधक एसबीआई दारा सिंह, खजांची एसबीआई भिवानी देवेंद्र सिंह, ब्रांच हेड एसबीआई सतेंद्रा कुमार रावत, सहायक मैनेजर एसबीआई सतीश कुमार अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार से सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक से सहायक मैनेजर दीपक सिंगला, मैनेजर नसीब पूनिया, मैनेजर सुमित गुप्ता, सहायक मैनेजर मनीष, मैनेजर निरंजन, ब्रांच अनिरुद्ध मलिक, सहायक मैनेजर अशोक कुमार, सहायक मैनेजर पवन कुमार, सहायक मैनेजर जोरा सिंह, मैनेजर दीपक व मैनेजर राजेंद्र सिंह अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed