फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   shops open in even number, nagar parishad, lockdown

आज खुलेंगी ईवन की दुकानें, रात को दुकानों के बाहर लगाए पोस्टर

Mon, 24 May 2021 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
shops open in even number, nagar parishad, lockdown
भिवानी। लॉकडाउन बढ़ाए जाने के बाद शहर में ऑड-ईवन की तर्ज पर दुकानें खोली जाएंगी। सोमवार को ईवन की दुकानें खुलेंगी। इसके लिए नगर परिषद के अधिकारियों ने रविवार देर रात शहर की दुकानों पर पोस्टर चस्पा किए। सोमवार सुबह दुकानदारों में असमंजस की स्थिति न रहे इसलिए रात को ही ये पोस्टर चस्पा किए गए हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि रविवार शाम को सरकार ने लॉकडाउन को एक बार फिर से एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है। इस बार बढ़ाए गए लॉकडाउन में दुकानों को सुबह 7 बजे दोपहर 12 बजे तक खोले जाने की छूट दी गई है।सरकार द्वारा जारी किए गए आदेशों में कहा गया है कि बाजारों में एक साथ सभी दुकानों को नहीं खोला जा सकता इसलिए दुकान ऑड-ईवन की तर्ज पर खुलेंगी। बाजारों में खुलने वाली दुकानों को सुबह खोलते समय दुकानदारों के अंदर किसी तरह की असमंजस की स्थिति न बने इसके लिए नगर परिषद के सफाई निरीक्षक विकास देशवाल तथा ईओ संजय यादव ने रविवार रात 10 बजे दुकानों के शटर पर नंबरों के पोस्टर चस्पा दिए हैं। नगर परिषद अधिकारियों द्वारा यह कार्य रात रात भर किया गया है ताकि कोई दुकानदार यह न कह सके कि उसे पता नहीं था कि उसे दुकान खोलनी है या नहीं।
विज्ञापन

नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई
नगर परिषद के सफाई निरीक्षक विकास देशवाल ने बताया कि सरकार द्वारा जारी किए गए इन आदेशों का शहर में सख्ती के साथ पालन कराया जाएगा। रात को ही दुकानों के बाहर नंबर वाले पोस्टर भी चिपका दिए गए हैं। इसके बावजूद अगर कोई दुकानदार नियमों की अवहेलना करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed