फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   shopkeeper protest on metheod of inquiry, market closed

पुलिस के पूछताछ के तरीके पर बिफरे दुकानदार, मार्केट बंद

Tue, 08 Dec 2015 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी Updated Tue, 08 Dec 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
35 लाख की लूट मामले में पुलिस ने कुछ दुकानदारों व कारिंदों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए सर्राफा मार्केट के व्यापारियों ने दुकानें बंद कर रोष जताया।
विज्ञापन


व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से भी मुलाकात की। पुलिस अधीक्षक के आश्वासन पर व्यापारी शांत हुए। बाद में एसएचओ सिटी भी व्यापारियों के बीच पहुंचे और व्यापारियों से बातचीत कर बेवजह परेशान नहीं करने का आश्वासन दिया। दुकानें करीब डेढ़ घंटे तक बंद रखी गई।
विज्ञापन


चार दिसंबर को रेलवे स्टेशन के नजदीक माल गोदाम रोड पर दो आभूषण व्यापारी भाइयों से नकाबपोश बाइक सवार दो लुटेरों ने 35 लाख की नगदी व एक सोने की चेन लूट ली थी। घटना से व्यापारियों में रोष है और 72 घंटे का अल्टीमेटम पुलिस प्रशासन को दिया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच में जुटी पुलिस ने मार्केट के ही कुछ दुकानदारों व कारिंदों से पूछताछ की। प्रशासन ने मामले रविवार को कुछ दुकानदारों से पूछताछ की। पूछताछ के नाम पर दुकानदारों ने अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए सोमवार सुबह रोष जताया। रोष स्वरूप सुबह लोहियान कटली सर्राफा मार्केट की दुकानें बंद रही।

बाद में व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। मार्केट के कुछ दुकानदारों के नंबर पुलिस को दिए गए और फैसला हुआ कि पुलिस को यदि किसी पर शक है तो इन दुकानदारों को सूचित करे। शक वाले व्यक्ति को ये दुकानदार पुलिस के पास लेकर जाएंगे।

बाद में शहर थाना प्रभारी अश्विनी कुमार व्यापारियों के बीच सर्राफा मार्केट पहुंचे। मामले में सहयोग करने की अपील की और किसी को भी बेवजह तंग नहीं करने का आश्वासन भी दिया। एसएचओ अश्विनी कुमार ने बताया कि कुछ गलत फहमी थी, जो दूर हो गई है। इस मौके पर भिवानी महापंचायत संयोजक संपूर्ण सिंह, विनोद छपारिया, संजय सोनी, सुरेंद्र मांढण, सज्जन सोनी, गिरीश कुमार, सुभाष सेढ़ा, धर्मपाल सुबेदार, मनीष वर्मा आदि मौजूद रहे।

सुबह बुलाया और दिनभर जमीन पर बैठाये रखा, खुद मैच देखते रहे
एक आभूषण व्यापारी ने बताया कि पुलिस वाले उसे रविवार सुबह करीब 10 बजे उठा ले गए। उसे पूरा दिन जमीन पर बैठाये रखा। खुद मैच देखने में व्यस्त रहे और मुझे भूखा प्यासा जमीन पर बैठाए रखा।

मंगलवार को पूरे हो जाएंगे 72 घंटे
व्यापारियों के अल्टीमेटम के अनुसार मंगलवार को 72 घंटे पूरे हो जाएंगे। पुलिस प्रशासन के हाथ अभी भी कोई पुख्ता सुराग नहीं लगा है। अल्टीमेटम के अनुसार सुबह सभी व्यापारी, दुकानदार व्यापार मंडल सदस्य, पार्षद, सामाजिक, राजनीतिक संगठनों के सदस्य जवाहर चौक पर एकत्रित होंगे। वहीं महापंचायत के बीच पुलिस अधीक्षक को बुला मामले की अब तक की जांच रिपोर्ट पूछी जाएगी। अगर व्यापारी संतुष्ट नहीं हुए तो भिवानी बंद के फैसले पर मुहर लगाई जाएगी।

डेली पैसेंजर पर पुलिस के शक की सूई
शहर से हर रोज अनेक व्यापारी सामान खरीद फरोख्त के चक्कर में दिल्ली जाते है। अनेक आभूषण व्यापारी भी लाखों रुपये लेकर दिल्ली से माल लाते है और भिवानी में उन्हें नया डिजाइन देकर बेचते है। अब इन व्यापारियों को ही मालूम रहता है कि कौन-कौन व्यापारी ज्यादा रुपये लेकर जाता है। पुलिस को शक है कि इन्हीं में किसी की सूचना पर लूट हुई है। यहीं से लुटेरों का सुराग लग सकता है। ऐसे में डेली पैसेंजर पुलिस के निशाने पर है और पुलिस इन्हीं से पूछताछ में जुटी है।


नगर व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन
भिवानी पंचायत के फैसले के अनुसार नगर व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक व एसडीएम को ज्ञापन सौंप लूट के मामले का जल्द खुलासा करने की मांग की। मंडल के प्रधान भानुप्रकाश शर्मा ने कहा कि पहले भी मालगोदाम रोड पर अनेक घटनाएं हो चुकी है। बाकी घटनाओं के आरोपियों को भी पकड़ा जाए। इसके अलावा सांसद निधि कोष से मिली राशि से जल्द सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाए। मुख्य बाजारों में पैदल पुलिस गश्त करवाई जाए। ट्रेनों के आगमन के समय शहर के मुख्य मार्गों पर पुलिस पेट्रोलिंग की विशेष व्यवस्था की जाए। प्रतिनिधिमंडल में प्रहलाद राय, देवराज महता, विनोद छपारिया, सुरेंद्र, राकेश गौड़, राजुमार यादव, तुलसीराम मित्तल, आनंद सांगवान, किशनलाल, गिरधारीलाल, वीरभान जांगड़ा, प्रदीप सोनी, पवन कुमार आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed