फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   shop, burned, namkeen

गोदाम में लगी आग से कुरकुरे, टोमेटो सॉस, नमकनी व अन्य सामान जले

Fri, 17 Jan 2020 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
shop, burned, namkeen
आग से जलकर राख हुए सामान को देखते गोदाम मालिक अमित ग्रोवर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
कृष्णा कॉलोनी चौक के समीप एक मकान के अंदर बने गोदाम में वीरवार सुबह करीब पांच बजे आग लग गई। किराना खासकर प्लास्टिक पैकिंग सामान होने के कारण आग तेजी से फैली। आग से करीब 10 लाख रुपये कीमत के कुरकुरे, टोमेटो सॉस, नमकीन व अन्य सामान जलकर राख हो गया। मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। आग की सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

आग सुबह करीब पांच बजे लगी। गोदाम में आग लगी देख पड़ोसियों ने इसकी सूचना दी। मकान मालिक अमित ग्रोवर ने बताया कि वह सेल्समैन का काम करता है। दुकानों पर कुरकुरे, चिप्स और टेमेटो सॉस के अलावा नमकीन के पैकेट सप्लाई करता है। उसने अपने घर के अंदर ही भू-तल और प्रथम तल के काफी हिस्से में सामान रखा हुआ था। जिस समय गोदाम के अंदर आग लगी, उस समय घर पर कोई नहीं था। पड़ोसियों से इसकी सूचना मिली तो वे मौके पर पहुंचे। आग बिजली के शार्ट सर्किट से लगी है जिसमें सारा सामान जल गया। अमित ने बताया कि उसे आग से करीब दस लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

रिहायशी इलाकों में गोदाम बने खतरा : घनी आबादी और रिहायशी इलाकों में बने गोदामों के अंदर इस तरह की आगजनी से निपटने के कोई प्रबंध न होना भी सबसे बड़ी वजह है। जब भी कोई हादसा होता है तो नुकसान का ही आंकलन होता है, जबकि रिहायशी इलाकों में घरों के अंदर बने गोदामों में आगजनी से सुरक्षा प्रबंधों पर कोई ध्यान नहीं देता। यही हाल जिला प्रशासन व संबंधित विभागों का है। जब भी हादसा होता है अधिकारी जागते हैं, इसके अलावा नियमित जांच और लोगों में इस तरह की घटनाओं से बचाव के प्रति कोई जागरूकता तक नहीं लाई जाती। रिहायशी इलाकों में प्लास्टिक बैग और अन्य वस्तुओं के गोदाम भी घरों के अंदर बने हैं, जिनमें ज्वलनशील पदार्थ होने के बावजूद अग्निशमन प्रबंधों का अभाव पूरे इलाके पर ही आगजनी का खतरा बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed