{"_id":"64723412604ae1aeab0e9bf0","slug":"shepherd-and-three-sheep-died-after-being-crushed-by-a-car-bhiwani-news-c-21-hsr1027-144293-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: कार से कुचलकर चरवाहा और तीन भेड़ों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: कार से कुचलकर चरवाहा और तीन भेड़ों की मौत
Sat, 27 May 2023 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 27 May 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। गांव कुडल के समीप अर्टिगा कार ने भेड़ चराने वाले व्यक्ति और तीन भेड़ों को रौंद दिया। सड़क दुर्घटना में चरवाहा और तीन भेड़ों की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव कुडल निवासी विजय के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पहुंची जूई कलां थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कार्रवाई करके परिजनों को सौंप दिया।
इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर आरोपी गाड़ी चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने व अन्य संबंधित धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है। मृतक की पत्नी खजानी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह और उसका पति भेड़-बकरियां पालकर अपना गुजारा करते थे। शनिवार को वह और उसके पति प्रतिदिन की तरह सुबह करीब 11 बजे खेतों में भेड़-बकरियां चराने जा रहे थे। उसी दौरान भिवानी की तरफ से आ रही एक गाड़ी ने उसके पति व भेड़-बकरियों में टक्कर मार दी। इसके कारण उसके पति की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा तीन भेड़ों की भी मौत हो गई और एक भेड़ घायल हो गई। पुलिस जांच अधिकारी मुख्य सिपाही सुभाष ने बताया कि मृतक की पत्नी के बयान पर आरोपी गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।