{"_id":"66de34e6eb9506a3c807c2d8","slug":"sheoran-khaps-panchayat-angry-over-neglect-among-national-parties-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-122815-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: राष्ट्रीय दलों में अनदेखी पर श्योराण खाप की पंचायत नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: राष्ट्रीय दलों में अनदेखी पर श्योराण खाप की पंचायत नाराज
Mon, 09 Sep 2024 05:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 09 Sep 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
बहल (भिवानी)। सर्वजातीय श्योराण खाप 84 की पंचायत रविवार को सिधनवा गांव के सिद्धनाथ धाम में हुई। इसमें विधानसभा चुनाव में श्योराण गोत्र की सहभागिता की मांग की गई। पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि श्योराण खाप के प्रतिनिधि हर बार राष्ट्रीय दलों से चुनाव लड़ते रहे हैं लेकिन इस बार राष्ट्रीय दलों की ओर से श्योराण खाप के किसी व्यक्ति को टिकट देने की चर्चा नहीं हो रही है। इसलिए पंचायत दो दिन बैठक कर अपना पंचायती उम्मीदवार उतारने पर विचार करेगी।
पंचायत की अध्यक्षता करते हुए सुभाष चंद श्योराण ने कहा कि लोहारू हलके में श्योराण खाप किसी भी विधानसभा चुनाव में निर्णायक फैसला करती रही है।प्रो. अत्तर सिंह श्योराण, कर्ण सिंह गोठड़ा और संदीप श्योराण ने कहा कि भाजपा ने वित्त मंत्री जेपी दलाल को प्रत्याशी घोषित कर दिया है।
अब कांग्रेस का टिकट भी किसी गैर श्योराण व्यक्ति को मिलने की चर्चा है जबकि पूर्व विधायक सोमवीर सिंह, राजबीर सिंह फरटिया, नरेंद्र राज गागड़वास आदि कांग्रेस से जुड़े हैं। लोहारू हलके में श्योराण गोत्र के 52 गांव हैं। पूरे हलके में श्योराण गोत्र के करीब 65,000 मतदाता हैं। इसलिए दो दिनों बाद श्योराण खाप की महापंचायत होगी। इसमें राष्ट्रीय दल से टिकट न मिलने पर पंचायती उम्मीदवार को मैदान में उतार कर तन-मन-धन से उसकी मदद की जाएगी।