फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Shankar got the first place in the boys' 100 meter race and among the girls, Pooja got the first place

लड़कों की 100 मीटर दौड़ में शंकर तो लड़कियों में पूजा ने पाया प्रथम स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Shankar got the first place in the boys' 100 meter race and among the girls, Pooja got the first place
भिवानी। वैश्य महाविद्यालय में एनएसएस इकाई एक व दो द्वारा प्राचार्य डॉ. संजय गोयल के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रीना व डॉ. आशा नेहरा की देखरेख में खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें एनएसएस के स्वयंसेवकों की विभिन्न प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन

खेल महोत्सव का शुभारंभ बीडी गुप्ता फांउडेशन के अध्यक्ष अजय गुप्ता व उनकी धर्मपत्नी दर्शना गुप्ता, आक्रति गुप्ता, वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट शिवरत्न गुप्ता, आदर्श महिला महाविद्यालय प्रबंध समिति के महासचिव अशोक बुवानी वाला, समाजसेवी पवन केडिया, सुरेश केडिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रीना व डॉ. आशा नेहरा ने खेल महोत्सव के परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि एनएसएस स्वयंसेवकों ने 100 मीटर रेस, थ्री लेग रेस, मेंढक रेस में हिस्सा लिया। 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष के छात्र शंकर ने प्रथम स्थान, बीए तृतीय वर्ष के छात्र दिल ने द्वितीय, बीए प्रथम वर्ष के छात्र विकास ने तृतीय स्थान हासिल किया। फ्रॉग रेस में बीए प्रथम वर्ष के छात्र शंकर ने प्रथम, बीए प्रथम वर्ष के छात्र विकास ने द्वितीय व बीए द्वितीय वर्ष के छात्र चंद्रमोहन ने तृतीय स्थान हासिल किया। थ्री लेग रेस में प्रियंका व पूजा ने संयुक्त रूप से प्रथम दिव्या व मेघना ने संयुक्त रूप से द्वितीय व शिवानी और हेमा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed