फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Sex ratio deteriorated in Bhiwani district, 897 girls against 1000 boys

Bhiwani News: भिवानी जिले में बिगड़ा लिंगानुपात, एक हजार लड़कों के मुकाबले 897 लड़कियां

Sat, 22 Jul 2023 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 22 Jul 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Sex ratio deteriorated in Bhiwani district, 897 girls against 1000 boys
भिवानी। भिवानी जिले में एक बार फिर लिंगानुपात गड़बड़ा गया है। एक हजार लड़कों के मुकाबले 897 लड़कियां हैं। वहीं जून में लिंगानुपात उछाल आया और 1010 तक पहुंच गया, यानी एक हजार लड़कों पर एक हजार 10 लड़कियां थीं।
विज्ञापन

जिले में गर्भ में लिंग का पता लगाकर कन्या भ्रूण हत्या कराने जैसे घिनौने ठिकानों पर दबिश देकर धरपकड़ के लिए भी स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक स्तर पर कदम उठाए हैं। इसी में भ्रूण लिंग जांच कर कन्या भ्रूण हत्या करने के ठिकानों की गुप्त सूचना देने वाले को भी एक लाख का इनाम मिलेगा। स्वास्थ्य विभाग अब कन्या भ्रूण हत्या रोकने और लिंगानुपात में सुधार लाने के लिए ग्राम स्तर पर भी ग्रामीणों की ज्यादा से ज्यादा भागेदारी सुनिश्चित करेगा।
विज्ञापन

इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी अन्य सामाजिक संगठनों व आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से भी जागरूकता फैलाएगा। वहीं जिले के धर्म गुरुओं ने भी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत लिंगानुपात में सुधार लाने के लिए लोगों में जागरूकता और बेटियों के प्रति अपना नजरिया बदलने पर जोर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिवानी के सिवानी में शुक्रवार देर रात को एक मेडिकल स्टोर के अंदर लिंग जांच के बाद अवैध रूप कन्या भ्रूण हत्या के लिए गर्भपात कराए जाने का भंडाफोड़ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया था। इसमें पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है वहीं स्वास्थ्य विभाग भी अब जिले में कन्या भ्रूण हत्या जैसे जघन्य अपराध को रोकने के लिए सख्त कदम उठा रहा है। इस साल भिवानी में लिंगानुपात में भी काफी उतार चढ़ाव दर्ज हुआ है। जनवरी में लिंगानुपात 858 तक पहुंच गया था। जिसके बाद जून में लिंगानुपात 1010 तक पहुंचा, मगर इसके बाद फिर से लिंगानुपात 987 तक पहुंच गया। लिंगानुपात की यहां खराब स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी ग्राम स्तर पर जागरूकता को लेकर नई रणनीति बनाई है।
इसमें ग्रामीणों को भी लिंगानुपात को बढ़ाने के लिए बेटियों के प्रति उनकी सोच बदलने के लिए जागरूक किया जाएगा। वहीं लोगों को यह भी बताया जाएगा कि अपने आसपास कहीं पर भी अवैध रूप से लिंग जांच, गर्भपात कराया जा रहा है तो इसकी सूचना भी डीसी, एसपी और सीएमओ को सीधे फोन पर दे सकते हैं। जिस पर तुरंत टीमें बनाकर कार्रवाई कराई जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग लिंगानुपात को बढ़ाने के लिए ग्राम स्तर पर जागरूकता के लिए अभियान चलाएगा। इसी के साथ सामाजिक संगठनों को भी इससे जोड़ा जाएगा। इसी के साथ कहीं पर भी अवैध रूप से लिंग जांच व गर्भपात कराया जा रहा है तो ऐसे ठिकानों की भी ग्रामीण सूचना सीधे विभाग को दे सकते हैं। इसकी जानकारी गुप्त रखी जाएगी और सूचना देने वाले को भी एक लाख का इनाम दिलाया जाएगा।

-डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन, भिवानी।
धर्म गुरु का काम केवल धार्मिक ज्ञान देना नहीं है, बल्कि समाज में मानवता का संदेश और पुरुष एवं महिला के भेद को मिटाना भी है। इसमें हमारा धार्मिक स्थल और सामाजिक संगठन एक जुटता के साथ कन्या भ्रूण हत्या रोकने, पर्यावरण व पानी को बचाने का संदेश जन-जन तक पहुंचा रहा है। पिछले माह मुख्यमंत्री आवास से जागरूकता रथ को भी झंडी दिखाकर रवाना किया था जो पूरे प्रदेश में हजारों लोगों को संदेश देता हुआ विभिन्न जिलों से होकर गुजरा था। जब तक हम सब बेटियों के प्रति अपनी सोच नहीं बदलेंगे, तब तक बेटियों को समाज में उनको बेटों के समान दर्जा नहीं मिलेगा।
-महंत चरणदास महाराज, मठाधीश, हनुमान जोहड़ी मंदिर धाम भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article