फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Sewerage and drinking water shortage problems piled up in four days, system sick in the name of solution

Bhiwani News: चार दिन में सीवरेज और पेयजल किल्लत की समस्याओं के लगे अंबार, समाधान के नाम पर सिस्टम बीमार

Sun, 21 Apr 2024 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 21 Apr 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Sewerage and drinking water shortage problems piled up in four days, system sick in the name of solution
ढाणी चरखान में खुला जनता दरबार लगाकर नागरिकों की  समस्याएं सुनते अ​धिकारी। 
भिवानी। करीब चार दिन से जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग वार्ड स्तर पर शिविर लगाकर सीवरेज और पेयजल संबंधी शिकायतों को सुलझा रहे हैं। चार दिन में सीवरेज और पेयजल किल्लत की समस्याओं का अधिकारियों के समक्ष अंबार लगा है, मगर समाधान के नाम पर सिस्टम ही बीमार पड़ा है।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अधिकारियों के समक्ष करीब 450 लोगों ने गंदे पानी की आपूर्ति संबंधी व 330 के करीब सीवर ठप रहने की समस्याएं दर्ज कराई हैं, मगर इनमें से अधिकांश पर अधिकारियों ने मौका मुआयना भी किया, मशीनों से एक बार सफाई भी कराई, लेकिन फिर वही हालात बने हैं। न नलों में पानी आया न ठप सीवर से गंदे पानी की निकासी हुई। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ठप सीवर के लिए लोगों के सिर ही ठीकरा फोड़ रहे हैं। वहीं लोग भी अधिकारियों पर ठीक से काम नहीं करने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

डीसी नरेश नरवाल के आदेशानुसार जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों की ओर से इसी सप्ताह से वार्ड स्तर पर शिविर लगाए जा रहे हैं। ये शिविर पानी और सीवर संबंधी समस्याएं मौके पर ही निदान के लिए लगाए जा रहे हैं। शनिवार को भी वार्ड 15 के लिए हनुमान ढाणी चौक और वार्ड 16 के लिए ढाणी चरखान में जनता दरबार लगाया गया। लोगों ने क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में पेयजल आपूर्ति कराने के साथ ठप सीवरेज लाइनों को खुलवाने की मांग रखी। जिन हिस्सों में अधिकारी अब तक पहुंचे हैं, उन हिस्सों में लोग गंदे पानी की आपूर्ति और पर्याप्त पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। ठप सीवर का हाल देखकर तो खुद अधिकारी भी समझ रहे हैं कि ये लोग किस माहौल में रह रहे हैं। अधिकांश शहर में करीब चार दशक से अधिक पुरानी सीवर लाइन है। यही हाल पानी की लाइनों का भी है जो अब जर्जरहाल है। ऐसे में आधे से अधिक शहर गंदे पानी की आपूर्ति की दिक्कत झेल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ठप सीवर समस्या का कई सालों से समाधान नहीं हुआ है। अब अधिकारी मौके पर पहुंचकर समाधान कराने के लिए कर्मचारियों के अमले को ही मौके पर बुला एक बार सफाई करा देते हैं, मगर दो दिन बाद फिर वहीं पुराने हालात बन जाते हैं।
व्यर्थ पानी बहाने पर लगेगा जुर्माना, काटे जाएंगे अवैध कनेक्शन
शिविर में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अधिकारियों ने जानकारी दी कि पानी की बर्बादी को रोकने के लिए व्यर्थ में पानी बहाने वालों को नोटिस देकर जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं शहर में अवैध पेयजल कनेक्शन भी काटे जाएंगे। लोगों से पेयजल से वाहन धोने व उसे व्यर्थ में बहाने पर भी अपील की है कि वे पानी की अहमियत को समझे।

शहर से बाहर नहीं गई पशु डेयरी, रिहायशी इलाकों के सीवर कर रही जाम
शहर के अंदर करीब साढ़े तीन सौ पशु डेयरियां भी रिहायशी इलाकों में चल रही हैं। इन पशु डेयरियों से रोजाना निकलने वाला गोबर भी सीधा सीवर लाइन में पहुंच उसे जाम कर रहा है। गोबर की वजह से ही सीवर लाइन के अंदर जहरीली गैस का खतरा भी बना है। इससे काम कर रहे कर्मचारियों की जान पर भी बड़ा जोखिम है। नगर परिषद शहर से बाहर पशु डेयरियों को भेजने की योजना बना रहा है, मगर अभी तक इस पर काम नहीं हुआ है।

ये बोली महिलाएं
पिछले छह माह से कॉलोनी के अंदर पानी की गंभीर समस्या बनी है। सीवर ठप पड़े हैं। अधिकारियों के पास काफी बार शिकायतें भी दे चुके हैं। अधिकारी अपना काम ठीक से नहीं कर रहे हैं। अपनी नाकामियां छिपाने के लिए दोष जनता पर ही डाल रहे हैं। हमें शिकायतें करने की फुर्सत नहीं हैं, न ही शौक है। फिर भी अपनी समस्या के लिए मारे-मारे फिरते हैं।
-हरगोई, आंबेडकर कॉलोनी भिवानी।

अधिकारी सीवर लाइन में गोबर डालने की बात कह रहे हैं, जबकि हमारे इलाके में कोई पशु डेयरी नहीं है। सीवर लाइन ठीक से काम नहीं कर रही हैं। एक-दो सीवर मैनहोल की सफाई कराकर अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं। पिछले तीन साल से ठप सीवर समस्या से जूझ रहे हैं, कोई सुनवाई करने वाला नहीं है।

-शीला देवी, आंबेडकर नगर भिवानी।
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग शहरी वार्डों में कैंप लगा रहा है। हमने खुद मौके पर जाकर लोगों की समस्याएं सुनी हैं और उनका समाधान भी करा रहे हैं। अब तक जैन चौक क्षेत्र की सीवरेज सफाई हो चुकी है। विकास नगर में बरसाती लाइन डालने की मांग आई है। इसी तरह नगर परिषद और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के बरसाती नालों की सफाई के मामले भी सामने आए हैं, जिनकी बारिश के मौसम से पहले सफाई करा दी जाएगी। कई जगहों पर नई पानी और सीवर लाइन डालने की डिमांड भी लोगों ने रखी है, इस पर भी चुनावों के बाद काम शुरू करा दिया जाएगा।
- सुनील कुमार रंगा, कार्यकारी अभियंता, शहरी सीवरेज शाखा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article