फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Seventh accused arrested in fake remdesivir injection case

नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन मामले में सातवां आरोपी भी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Seventh accused arrested in fake remdesivir injection case
भिवानी। सीआईए द्वितीय की टीम ने नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन देने के मामले में सातवें आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता अभिषेक यादव ने बताया कि खेतान पाना निवासी एक व्यक्ति ने सीआईए को बताया था कि 27 अप्रैल को उसकी मां की तबियत खराब होने पर रोहतक गेट स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। अस्पताल प्रशासन द्वारा बुजुर्ग महिला की कोरोना टेस्ट कराया। जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद डॉक्टर ने महिला को रेमडेसिविर इंजेक्शन से इलाज कराने की बात कही।

शिकायतकर्ता का आरोप लगाया कि अस्पताल के मेडिकल स्टोर से इंद्र नामक व्यक्ति से रेमडेसिविर इंजेक्शन उसे 70 हजार रुपये बेच दिया। पांच मई को महिला की मौत हो गई। इसके बाद उस इंजेक्शन को वापस करने गया तो मेडिकल स्टोर संचालक ने लेने से इंकार कर दिया। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी। सीआईए टीम के निरीक्षक नरेंद्र सिंह की टीम ने नकली इंजेक्शन बेचने के मामले मेें सातवें आरोपी को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट पर हासिल कर गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मोहम्मद शाह आलम वासी मोहाली पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर सात दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया है। इस दौरान आरोपी से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed