फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Seventh accused arrested in bodybuilder Rohit murder case

Bhiwani News: बॉडी बिल्डर रोहित हत्याकांड में शामिल सातवां आरोपी गिरफ्तार

Sun, 22 Feb 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 22 Feb 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Seventh accused arrested in bodybuilder Rohit murder case
रोहतक। एसआईटी ने जिले के गांव हुमायूंपुर निवासी बॉडी बिल्डर रोहित धनखड़ हत्याकांड में शामिल सातवें आरोपी भिवानी के तिगड़ाना निवासी आकाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पेश अदालत कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। वारदात में शामिल छह आरोपियों को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

एएसपी वाईवीआर शशि शेखर ने बताया कि 27 नवंबर 2025 को हुए हत्याकांड की जांच के लिए गठित एसआईटी ने मामले की जांच की। उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय रवि खुंडिया व प्रभारी सीआईए-1 स्टाफ निरीक्षक कुलदीप सिंह ने जांच के तहत 21 फरवरी को छापा डालकर वारदात में शामिल आरोपी आकाश को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

28 नवंबर 2025 को हुमायूंपुर निवासी सरोज की शिकायत पर भिवानी थाना सदर में एफआईआर दर्ज की गई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया था कि सरोज का बेटा रोहित व एक बेटी है। रोहित 27 नवंबर 2025 को दोस्त जतिन के साथ भिवानी के गांव रेवाड़ीखेड़ा में शादी समारोह में गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी में रात के समय बरात में आए लड़कों ने रोहित व उसके दोस्त जतिन के साथ झगड़ा किया था। रात के समय रोहित शादी से अपने घर की तरफ आ रहा था। रोहित व जतिन जब रेवाड़ीखेड़ा से बामला रोड रेलवे फाटक के पास पहुंचे तो चार गाड़ियों में राहुल के पीछे आए युवकों ने उन्हें रुकवाया और हमला कर दिया। उसे बुरी तरह पीटा व गाड़ी तोड़ डाली। मारपीट के कारण लगी चोटों से घायल रोहित ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed