फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Seven quintals of cotton will be purchased per acre of farmer: Chandra Shekhar Bhadu

किसान की प्रति एकड़ सात क्विंटल खरीदी जाएगी कपास : चंद्र शेखर भादू

Thu, 26 Dec 2024 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 26 Dec 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
Seven quintals of cotton will be purchased per acre of farmer: Chandra Shekhar Bhadu
ढिगावा मंडी में कपास की सरकारी खरीद हुई शुरू। 
ढिगावा मंडी। वीरवार से ढिगावा मंडी में कपास की सरकारी खरीद शुरू हो गई है। पहले दिन 200 क्विंटल कपास खरीदी गई है। खरीद सीताराम ऑयल मिल में शुरू हुई है। सीसीआई के खरीद अधिकारी चंद्रशेखर भादू ने बताया कि प्रत्येक किसान की एक एकड़ के हिसाब से 7 क्विंटल कपास खरीदी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक दिन में एक किसान की 40 क्विंटल कपास से अधिक कपास नहीं खरीदी जाएगी। अगर 40 क्विंटल से अधिक कपास किसान के पास है तो उसे अगले दिन खरीदा जाएगा। किसान को मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर दर्ज जानकारी, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड साथ लाना होगा। कपास में नमी के अनुसार रेट अलग-अलग रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 8 प्रतिशत नमी वाली कपास 7421 रुपये, 9 प्रतिशत वाली 7346.79, 10 प्रतिशत वाली 7272.58, 11 प्रतिशत वाली 7198.37 व 12 प्रतिशत नमी वाली कपास 7124.16 रुपये प्रति क्विंटल खरीदी जाएगी। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि किसान 8 से 12 प्रतिशत नमी वाली कपास ही बिक्री केंद्र पर लेकर आए। इससे ज्यादा नमी वाली कपास को एक-दो दिन घर पर सूखा लें ताकि उन्हें यहां आकर बेचने में कोई परेशानी ना हो। कपास की खरीद पहले प्राइवेट व्यापारियों द्वारा एक की जा रही थी। सेठ मनीष गोयल ने कहा कि कपास बचने के लिए आ रहे किसानों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इस मौके पर पूर्व सरपंच विजय, सतबीर जोगी, सुरेंद्र, महेंद्र ,सेठ मनीष गोयल, चैहड़ मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed