{"_id":"659ae5604b8dec2fba01b8d0","slug":"session-judge-deepak-aggarwal-did-a-surprise-inspection-of-the-jail-bhiwani-news-c-125-1-sknl1014-11433-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सेशन जज दीपक अग्रवाल ने किया जेल का औचक निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सेशन जज दीपक अग्रवाल ने किया जेल का औचक निरीक्षण किया
विज्ञापन
। जेल निरीक्षण के दौरान महिला कैदियों से उनकी समस्या सुनते अतिधकारी।
भिवानी। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के चेयरमैन व जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक अग्रवाल, सीजेएम-कम-सचिव कपिल राठी, सीजेएम रितू, किशोर न्याय बोर्ड के प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट राकेश कादयान ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैदियों-हवालातियों को उनके केसों में आ रही मुश्किलों को सुना व समस्याओं के समाधान संबंधी जानकारी दी।
जेल के बैरकों व जेल में स्थापित कानूनी सहायता क्लीनिक और जेल अस्पताल का भी निरीक्षण किया। जेल के किचन का भी निरीक्षण किया। जेल अधिकारियों को खाना पकाने में साफ-सफाई का ध्यान रखने के निर्देश दिए। जिला व सेशन जज ने जेल में बंद कैदियों से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति को अपने केस की पैरवी करने के लिए वकील की जरूरत है, तो वह मुफ्त कानूनी सेवाएं के लिए प्राधिकरण के अधीन वकील की सेवाएं ले सकता है। इस संबंध में लिखित शिकायत जेल प्रशासन के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिवानी के कार्यालय को भेजनी होती है। महिला जेल बंदियों को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने की सलाह दी। उनके रहन-सहन, स्वास्थ्य जांच, कानूनी जागरूकता के विषय में संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। महिलाओं के छोटे बच्चों के खेल कमरे का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सेशन कोर्ट के सुपरिटेंडेंट डॉ. परमिंदर सिंह, जेल अधीक्षक सुरेंद्र सिंह, उप अधीक्षक राय साहब, लीगल एंड डिफेंस काउंसलर के चीफ एडवोकेट राधेश्याम शर्मा, डिप्टी चीफ एडवोकेट नरेंद्र कांटीवाल, सहायक डिफेंस काउंसलर एडवोकेट, बबीता दहिया और अमित चावला मौजूद रहे।