{"_id":"659c38111771bf6f8a0d06ea","slug":"sent-fake-message-pretending-to-be-fathers-acquaintance-got-four-thousand-rupees-deposited-through-google-pay-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-11504-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पापा का जानकार बताकर भेजे फेक मैसेज, गुगल पे से डलवाए चार हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पापा का जानकार बताकर भेजे फेक मैसेज, गुगल पे से डलवाए चार हजार रुपये
विज्ञापन
भिवानी। पापा का जानकार बताकर एक लड़की को बातों के झांसे में लेकर उसके पास पैसे भेजने के फेक मैसेज भेजकर गुगल पे से बैंक खाता में चार हजार रुपये डलवाने का मामला सामने आया है। धोखाधड़ी के इस मामले की शिकायत साइबर क्राइम पुलिस थाना में दी। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
साइबर क्राइम पुलिस थाना में दी शिकायत में गांव किकराल निवासी आंचल वर्मा ने बताया कि उसके पास एक फोन आया था। जिस पर बोलने वाले ने उससे कहा कि वह उसके पापा का जानकार बोल रहा है। उसने कहा कि वह उसे उसके पापा के 12 हजार रुपये देने है। फिर उसने दस हजार रुपये भेजने का फेक मैसेज उसके पास भेजा। उसके बाद दो हजार रुपये के बदले 20 हजार रुपये का फेक मैसेज भेजा। इसके बाद उसने कहा कि गलती से 20 हजार रुपये भेजे हैं, इस पर उसने 14 हजार रुपये वापस भेजने के लिए कहा। इस पर उसने चार हजार रुपये भेज दिए और जब उसने बताया कि उसके खाते में पैसे खत्म हो गए हैं तो उसने फोन काट दिया। इस मामले की शिकायत साइबर क्राइम पुलिस थाना में दी। जिस पर धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है।