{"_id":"682cb01195ef653561039b5c","slug":"senior-citizens-will-have-to-show-ncmc-certificate-to-get-half-bus-fare-bhiwani-news-c-21-hsr1027-630241-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बुजुर्गों को बस में आधा किराया के लिए दिखाना होगा एनसीएमसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बुजुर्गों को बस में आधा किराया के लिए दिखाना होगा एनसीएमसी
Tue, 20 May 2025 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 20 May 2025 10:08 PM IST
विज्ञापन
शहर का सामान्य बस अड्डा।
भिवानी। रोडवेज बसों में बुजुर्गों को अगर आधे किराये में सफर करना है, तो उन्हें वरिष्ठ नागरिक पहचान पत्र की जगह नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) लेना होगा। आधे किराये में हरियाणा रोडवेज बस में सफर करने के लिए बुजुर्गों को एनसीएमसी रिचार्ज कराना होगा।
उसके बाद बस परिचालक एनसीएमसी का इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन में इस्तेमाल कर उनका आधा टिकट बनाएंगे। इसे लेकर परिवहन विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।
दरअसल, हरियाणा राज्य परिवहन की ओर से कैशलेस सुविधा को बढ़ावा देने के लिए नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड की सुविधा शुरू की गई है। इसके तहत अब बुजुर्गों को सरकार की ओर से वरिष्ठ नागरिक पहचान पत्र जारी नहीं होंगे। उनके स्थान पर एनसीएमसी अनिवार्य किया है। इस प्रक्रिया के तहत वरिष्ठ नागरिकों के नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
एनसीएमसी बनवाने के लिए बुजुर्गों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने वाले यात्री का कार्ड उनके घर पर आएगा। इसी तरह रोडवेज से कार्ड बनवाने वाले यात्री को पास के कार्यालय से कार्ड अपडेट कर दिया जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों को इस कार्ड का लाभ लेने के लिए इसे रिचार्ज करवाना होगा।
क्या है एनसीएमसी कार्ड
यह एक स्मार्ट कार्ड है। जो बुजुर्गों को रोडवेज बस में यात्रा के लिए रियायत प्रदान करता है। इस कार्ड के माध्यम से 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को रोडवेज बस किराये में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। जिन बुजुर्गों के पास पहले से हैप्पी कार्ड है, तो वे उसे सीनियर सिटिजन कार्ड में अपडेट करवा सकते हैं।
परिवहन विभाग ने 60 साल के पुरुष यात्रियों के लिए वरिष्ठ नागरिक पहचान पत्र की जगह एनसीएमसी अनिवार्य कर दिया है। एनसीएमसी बनवाने के बाद बुजुर्ग यात्री रोडवेज बसों में आधा किराये में यात्रा कर सकेंगे। इसके लिए विभाग की तरफ से आदेश जारी किए गए हैं।
- दीपक कुंडू, जीएम, भिवानी डिपो।