फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Senior citizens being charged full fare in buses: Ramphal

बसों में वरिष्ठ नागरिकों से पूरा किराया वसूल रहे : रामफल

Tue, 24 Feb 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 24 Feb 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Senior citizens being charged full fare in buses: Ramphal
लोहारू। संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा उपमंडल परिसर में चल रहे अनिश्चितकालीन महापड़ाव के 223वें दिन धरने को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान सभा के जिला प्रधान रामफल देशवाल ने प्राइवेट बस संचालकों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बस संचालक परिवहन विभाग के निर्देशों को नकारते हुए वरिष्ठ नागरिकों से पूरा किराया वसूल रहे हैं। विरोध करने या छूट की मांग करने पर उनके साथ बदसलूकी की जाती है और बस से नीचे उतारने तक की नौबत आ जाती है। उन्होंने उपायुक्त और आरटीओ की चुप्पी पर भी सवाल उठाते हुए संबंधित अधिकारियों से ठोस कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मास्टर उमराव सिंह ने संशोधित बिजली कानून 2025 और बीज कानून 2025 को वापस लेने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर योजना किसानों, मजदूरों और आम उपभोक्ताओं की कमर तोड़ देगी और इससे केवल पूंजीपतियों को लाभ होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि छह महीने बीत जाने के बावजूद हरियाणा सरकार सैकड़ों किसानों के खेतों से पानी की निकासी नहीं करवा सकी है, जिससे रबी फसल की बिजाई प्रभावित हुई है। उन्होंने मांग की कि प्रभावित क्षेत्रों में स्पेशल गिरदावरी करवाई जाए और प्रति एकड़ 50 हजार रुपये मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन


राजेन्द्र शेखावत ने वर्ष 2023 की कपास बीमा क्लेम राशि 350 करोड़ रुपये तुरंत जारी करने की मांग करते हुए कहा कि यदि किसानों की मांगें नहीं मानी गईं तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed