फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Selfie point installed at Ghuskani polling station becomes center of attraction

Bhiwani News: घुसकानी मतदान केंद्र में लगाया सेल्फी प्वाइंट बना आकर्षण का केंद्र

Tue, 07 May 2024 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 07 May 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Selfie point installed at Ghuskani polling station becomes center of attraction
गांव घुसकानी के राजकीय उच्च विद्यालय में मतदान सेल्फी प्वाईंट के साथ स्कूल स्टाफ व विद्यार्थी।
भिवानी। गांव घुसकानी स्थित शहीद कैप्टन ओपी दलाल राजकीय उच्च विद्यालय के मतदान केंद्र में लगाया सेल्फी प्वाइंट आकर्षण का केंद्र बनाया हुआ। स्कूली बच्चों के साथ-साथ ग्रामीणों में भी सेल्फी लेने को लेकर उत्साह बना हुआ है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त नरेश नरवाल के मार्गदर्शन में लोकसभा चुनाव में जिले में अधिक से अधिक मतदान प्रतिशत को लेकर स्वीप अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

एडीसी हर्षित कुमार स्वीप अभियान के नोडल अधिकारी हैं। स्वीप अभियान की शुरुआत स्वयं जिला निर्वाचन अधिकारी नरवाल ने राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में खेल प्रतियोगिता के दौरान मतदाता जागरुकता की शपथ दिलाकर की थी। स्वीप के तहत जिले में गांवों व शहरी क्षेत्र में अनेक प्रकार की जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं, जिनमें सेल्फी प्वाइंट भी शामिल हैं।
विज्ञापन

इसी कड़ी में गांव घुसकानी स्थित राजकीय उच्च विद्यालय के लगाया गया है। सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी लेने वालों में उत्साह देखते ही बन रहा है। बच्चों के साथ-साथ ग्रामीण भी सेल्फी ले रहे हैं। स्कूली विद्यार्थियों की ओर से ग्रामीणों को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक किया जा रहा है। जागरुकता अभियान में गांव की आंगनबाड़ी वर्करों का भी सहयोग लिया जा रहा है। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम को विद्यालय के मुख्य अध्यापक कृष्ण कुमार, मुकेश सांगवान बीएलओ, विनोद पिंकू पीटीआई ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में किताबी ज्ञान के साथ-साथ सामाजिक ज्ञान का होना भी जरूरी है। संविधान में सभी नागरिकों को समान रूप से मतदान का अधिकार दिया गया है। हम अपने मत से अपने मनपसंद नेता का चुनाव करते हैं। अधिक से अधिक मतदान प्रतिशत ही मजबूत लोकतंत्र का आधार है। नागरिक लोकसभा चुनाव में अपना वोट जरूर डालें। इस अवसर पर गुड्डी देवी, लक्ष्मी देवी, मुकेश सांगवान, विजेंद्र कंप्यूटर शिक्षक, नवीन ढांडा, आंगनबाड़ी वर्कर नीता, रोशनी देवी, प्रवेश कुमारी, सुमन, सुदेश, बिमला, सुरेंद्र सिंह व विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed