फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Seeing the quarrel between parents has a bad effect on children : Kanwar Maharaj

मां-बाप का झगड़ा देखने से बच्चों पर पड़ता है बुरा असर : कंवर महाराज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Seeing the quarrel between parents has a bad effect on children : Kanwar Maharaj
गांव दिनोद स्थित राधास्वामी आश्रम में सत्संग वचन फरमाते कंवर महाराज। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
भिवानी। आज के बिगड़ते संस्कारों के जिम्मेवार हम स्वयं ही हैं। हम बचपन में अपने बच्चों को संस्कार नहीं कुसंस्कार परोस रहे हैं। बच्चा अपने मां-बाप का झगड़ा देख कर बड़ा हो रहा है। इससे उस पर गलत असर पड़ता है। बाप की गलत कमाई से उसको शिक्षा मिल रही है तो हम उससे अच्छे की अपेक्षा कैसे कर सकते हैं।
विज्ञापन

समाज को सुधारना है तो पहले अपने आप को अपने घर को और अपनी संतान को सुधारो। यह सत्संग वचन संत कंवर महाराज ने दिनोद गांव में स्थित राधास्वामी आश्रम में रविवार को फरमाए। कंवर महाराज ने कहा कि आज वर्तमान युग में इंसान को कहीं भी चैन नहीं है। सब स्वार्थ में भाग रहे हैं। कोई मर्यादा और कोई कायदा नहीं रहा। वजह संस्कारों की कमी है। पुरातन युगों में सामाजिक संस्थाएं मजबूत होती थीं। बच्चे के जन्म से ही संस्कारों की शिक्षा प्रारंभ हो जाती थी। आज भी हम उस युग के संस्कारों को जिंदा कर सकते हैं। कंवर महाराज ने कहा कि बच्चा बचपन से ही इस शिक्षा के साथ बड़ा होता था कि किसी का बुरा मत करो, कर भला हो भला। परोपकार और दया की भावना उनमें डाली जाती थी। कंवर महाराज ने कहा कि समाज दर्पण का काम करता है। इसमें हमारे अपने संस्कार नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed