{"_id":"658873f24dbd30d8bd0e544b","slug":"security-arrangements-remained-tight-in-annadata-mahasammelan-vehicles-jammed-on-the-highway-also-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-10721-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अन्नदाता महासम्मेलन में कड़ी रही सुरक्षा व्यवस्था, हाईवे पर भी लगा वाहनों का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अन्नदाता महासम्मेलन में कड़ी रही सुरक्षा व्यवस्था, हाईवे पर भी लगा वाहनों का जाम
Sun, 24 Dec 2023 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 24 Dec 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
ढिगावा मंडी। रविवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल शहीदों की धरती गांव सिंघानी में आयोजित अन्नदाता महासम्मेलन में पहुंचे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। सुबह से ही सम्मेलन स्थल में आने वालों के लिए नेशनल हाईवे पर जगह-जगह पुलिस ने बेरिकेडिंग की हुई थी। इसमें जांच के बाद ही आगे जाने दिया जा रहा था।
वाहनों की सम्मेलन स्थल से दूर पार्किंग की व्यवस्था कराई गई और पैदल ही लोगों को कार्यक्रम स्थल तक जाना पड़ा। वहीं महासम्मेलन को लेकर हाईवे पर वाहनों की जाम की स्थिति भी दिनभर बनी रही। ट्रैफिक पुलिस जाम को सुलझाने में लगी रही। वहीं पैदल लोगों को महासम्मेलन स्थल तक जाने के लिए अलग से रास्ता भी तैयार किया गया। ड्रोन से भी कार्यक्रम स्थल के आसपास पुलिस ने निगरानी रखी और किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस अमला तैयार रहा। महासम्मेलन स्थल पर हरियाणवी कलाकारों द्वारा किसानों को खूब मनोरंजन किया। वहीं भजन मंडली ने देश भक्ति गीतों से किसानों में जोश और जज्बा भरा।
हलके के काम को लेकर जिद के लेते हैं दलाल
सीएम मनोहरलाल ने जेपी दलाल के लिए कहा कि कई बार तो मेरे पास लोहारू हलके के कामों को लेकर इतनी जिद कर लेता है कि इस काम को करवा कर ही वापस घर जाऊंगा। सन 1982 और 84 में जब यहां आता था तो यहां की सड़कें मिट्टी के नीचे दबी होती थीं, बालु मिट्टी से गाड़ी भी बंद हो जाती थी। लेकिन इनके अथक प्रयासों से लोहारू की प्यासी धरती को पानी मिला है और आज इन्होंने इस इलाके की तस्वीर बदलने का काम किया है। बिप्लब देब ने कृषि मंत्री को पानी बाबा के नाम की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि नहरे पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की देन थी लेकिन इनमें पानी पहुंचाने का काम पानी बाबा जयप्रकाश दलाल ने किया है।