फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Sector 13 resident HCS officer got married without dowry, set an example for the society

Bhiwani News: सेक्टर 13 निवासी एचसीएस अधिकारी ने बिना दहेज रचाई शादी, समाज के लिए बनी मिसाल

Mon, 14 Apr 2025 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 14 Apr 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Sector 13 resident HCS officer got married without dowry, set an example for the society
एचसीएस अधिकारी अंजू भालोठिया व अंशुल अंतिल को आर्शीवाद देते डाॅ. फूल सिंह धनाना।
भिवानी। हरियाणा की एचसीएस (हरियाणा सिविल सर्विस) की महिला अधिकारी ने सामाजिक बदलाव की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए बिना दहेज के सादगीपूर्ण विवाह रचाकर मिसाल पेश की है। इस फैसले ने न केवल दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराई को चुनौती दी है, बल्कि समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण भी स्थापित किया है।
विज्ञापन

सेक्टर-13 निवासी सूबेदार रामफल भालोठिया व अमरकला देवी की बेटी एचसीएस अधिकारी अंजू भालोठिया वर्तमान में सोनीपत में तैनात हैं। उन्होंने रविवार को सोनीपत निवासी आजाद सिंह व अनिता देवी के बेटे एचसीएस अधिकारी अंशुल अंतिल से विवाह किया। यह शादी न कोई दिखावा, ना ही कोई लेन-देन, सिर्फ आपसी सम्मान, प्रेम और समझदारी के आधार पर हुई।
विज्ञापन

अंजू भालोठिया ने कहा कि समाज में बदलाव लाने की शुरुआत हमें खुद से करनी होती है। दहेज लेना या देना दोनों ही गलत हैं। अगर पढ़े-लिखे लोग ही इस बुराई को नहीं रोकेंगे, तो फिर समाज में परिवर्तन कैसे आएगा। इस अवसर पर द भिवानी रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान रामकिशन शर्मा, प्रधान संदीप तंवर, प्रधान विजय पंचगांवा, डॉ. पुष्पा भालोठिया, पार्षद सूर्या तंवर, राजपाल सिंह आईजी, प्रधान धर्मबीर नेहरा, रामदेव तायल, डीएसपी जगवीर बामला, प्रकाश ठेकेदार, पार्षद संदीप यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed