फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   second cut off list release for admission in graduation

एमएनएस कॉलेज में 94.4 फीसदी तक पहुंची दूसरी कट ऑफ लिस्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
second cut off list release for admission in graduation
भिवानी। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने बुधवार शाम को स्नातक के विभिन्न कोर्सों की दूसरी कट ऑफ लिस्ट जारी की है। दूसरी कट ऑफ लिस्ट में भी कला संकाय में दाखिले के लिए मारामारी रही है। महाराजा नीमपाल सिंह (एमएनएस) राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कला संकाय की दूसरी कट ऑफ लिस्ट 94.4 रही। वहीं राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में कला संकाय की लिस्ट 92.8 तक रही। हांसी गेट स्थित आदर्श महिला महाविद्यालय में कला संकाय की सूची 92.4 फीसदी तक रही। ऐसे में शहर के तीनों कॉलेजों में कला संकाय में मारामारी रही।
विज्ञापन

दूसरी लिस्ट में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को 25 सितंबर तक ऑनलाइन माध्यम से अपनी फीस जमा करवानी है। दूसरी लिस्ट में स्थान पाने वाले विद्यार्थी अगर 25 सितंबर तक फीस जमा नहीं करवाते हैं तो वे दाखिला से वंचित रह जाएंगे। अगर कॉलेज में सीट खाली रहती है तो ओपन काउंसलिंग में वे अपनी किस्मत आजमा सकेंगे।
विज्ञापन

इस प्रकार रही कॉलेजों की कट ऑफ लिस्ट
महाराजा नीमपाल राजकीय महाविद्यालय
कोर्स कट ऑफ लिस्ट
बीए 94.4
बीएससी नॉन मेडिकल 91.6
बीएससी मेडिकल 84.4
बीकॉम 92.8
बीएससी ऑनर्स 103.2
सांध्य सत्र
बीए 85.6
बीकॉम 64.8
राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय
कोर्स कट ऑफ लिस्ट
बीए 92.8
बीकॉम 96.4
बीएससी नॉन 93.8
बीसीए 51.4
आदर्श महिला महाविद्यालय
कोर्स कट ऑफ लिस्ट
बीए 92.4
बीसीए 72
बीकॉम जनरल एडिड 99
बीएससी मेडिकल एडिड 94.4
बीएससी नॉन मेडिकल कंप्यूटर एप्लीकेशन 83.2 69
25 सितंबर तक जमा कर सकते हैं फीस
उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से बुधवार को स्नातक के विभिन्न कोर्सों के लिए दूसरी लिस्ट जारी की है। जिन विद्यार्थियों का कट ऑफ लिस्ट में नाम है, वे 25 सितंबर तक ऑनलाइन माध्यम से अपनी फीस जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. रेखा शर्मा, नोडल ऑफिसर, राजीव गांधी राजकीय महिला कॉलेज, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed