फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Second bus will leave from Bhiwani to Dehradun today at 12.20 pm

Bhiwani News: दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर आज भिवानी से देहरादून के लिए रवाना होगी दूसरी बस

Mon, 24 Jul 2023 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 24 Jul 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Second bus will leave from Bhiwani to Dehradun today at 12.20 pm
भिवानी। मंगलवार दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर भिवानी बस स्टैंड से देहरादून के लिए दूसरी बस सेवा की शुरुआत होगी। इससे पहले भिवानी बस स्टैंड से सुबह आठ बजे देहरादून के लिए पहली बस चलती है जो शाम पांच बजे देहरादून पहुंचती है।
विज्ञापन

इसी के साथ मंगलवार से भिवानी से श्रीगंगानगर के लिए भी नई बस सेवा का रोडवेज अधिकारी शुभारंभ करेंगे। इससे सिरसा, फतेहाबाद, गंगानगर जाने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा। इसी तरह चुरू-दिल्ली वाया भिवानी रूप पर भी बस सेवा मंगलवार को शुरू होगी।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य परिवहन विभाग भिवानी डिपो से लंबी दूरी के लिए यात्री सेवाएं बहाल करने में जुटा है। इसी को लेकर मंगलवार को तीन रूटों पर नई बस सेवाएं शुरू की जाएंगी। इसमें पहली बस सेवा भिवानी बस स्टैंड से दोपहर के समय देहरादून के लिए नई बस चलाना है। भिवानी बस स्टैंड से देहरादून के लिए पहली बस सुबह आठ बजे रवाना होती है। ये बस करीब नौ घंटे का सफर तय कर शाम पांच बजे तक देहरादून पहुंचती है। इसी तरह मंगलवार से दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर भिवानी बस स्टैंड से वाया रोहतक, पानीपत, शामली, सहारनपुर होते हुए करीब शाम साढ़े आठ बजे बस देहरादून पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिवानी से श्रीगंगानगर के लिए भी बस सेवा का शुभारंभ होगा। ये बस 306 किलोमीटर का सफर करीब छह घंटे में तय करेगी। इस बस में भिवानी से हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, हनुमानगढ़, सादुल शहर से श्रीगंगानगर तक का सफर लोग कर सकेंगे। भिवानी से गंगानगर के लिए बस सेवा का समय अभी निश्चित नहीं हुआ है। वहीं चूरू-दिल्ली वाया भिवानी रूट पर भी बस सेवा शुरू होगी। इससे राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के यात्रियों को फायदा मिलेगा।


रोडवेज प्रशासन लगातार यात्री सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को तीन नए रूटों पर बस सेवाएं आरंभ की जाएंगी। इनमें भिवानी से देहरादून, भिवानी से श्रीगंगानगर और चूरू-दिल्ली वाया भिवानी बस सेवा शामिल है। इन तीनों ही रूटों पर सैकड़ों यात्रियों को इन बस सेवाओं का लाभ मिलेगा। इसके अलावा भी अन्य रूटों पर भी नई बसों का संचालन जल्द ही किया जाएगा।
-डॉ नेत्रपाल खत्री, महाप्रबंधक, भिवानी डिपो, हरियाणा राज्य परिवहन विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed