फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Second accused in Robin murder case arrested

Bhiwani News: रोबिन हत्याकांड का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Tue, 12 Mar 2024 11:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 12 Mar 2024 11:11 AM IST
विज्ञापन
Second accused in Robin murder case arrested
भिवानी। गांव बड़वा निवासी रोबिन हत्याकांड मामले में सिवानी पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया है। वहीं इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने हत्या के मुख्य अभियुक्त विष्णु के खून से सने जूतों को खुर्द बुर्द किए जाने की बात को कबूला है।
विज्ञापन

सिवानी पुलिस थाना प्रबंधक निरीक्षक सुखबीर सिंह ने बताया कि गत आठ मार्च को गांव बड़वा निवासी ताराचंद ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उसने बताया था कि आठ मार्च की सुबह नौ बजे उसके लड़के रोबिन को गांव के ही विष्णु अपनी बाइक पर बैठाकर ले गया था। इसके बाद उन्हें सूचना मिली थी कि बड़वा नलोई मार्ग पर खेतों में उसके बेटे की तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। इस संबंध में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया था। जबकि हत्या आरोपी विष्णु ने सिवानी पुलिस थाना में आत्मसमर्पण कर दिया था।
विज्ञापन

सिवानी थाना के उप निरीक्षक प्रेम सिंह की टीम ने रोबिन हत्याकांड में दूसरे आरोपी विशाल निवासी बड़वा को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर हासिल किया। इस दौरान पूछताछ में आरोपी ने बताया कि रोबिन की हत्या करने के बाद उसने आरोपी विष्णु के जूते जिन पर खून लगा था, उनको खुर्द-बुर्द किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed