फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Second accused arrested for stealing 49 parcel bags from postal parcel vehicle

Bhiwani News: डाक पार्सल की गाड़ी से 49 बैग पार्सल चोरी करने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Second accused arrested for stealing 49 parcel bags from postal parcel vehicle
भिवानी। सदर पुलिस ने डाक पार्सल की गाड़ी से 49 बैग डाक पार्सल के गायब करने के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार निवासी चुरु राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया है।
विज्ञापन

सदर पुलिस थाना में गांव गिगनाऊ निवासी रमेश ने शिकायत दी थी। उसने बताया था कि उन्होंने अपनी गाड़ी को डाक पार्सल कंपनी में लगाया हुआ है। उसकी गाड़ी पर कृष्ण निवासी भामासी चुरु राजस्थान निवासी बतौर चालक काम करता है। गत 28 जनवरी की रात को गाड़ी के ड्राइवर ने डाक पार्सल लोड करके दादरी के लिए चला था। लेकिन रात को निमड़ीवाली के पास गाड़ी जीपीएस बंद हो गया था।
विज्ञापन

सुबह शिकायतकर्ता ने मौके पर पहुंचकर देखा तो गाड़ी से 49 बैग डाक पार्सल व चालक गायब मिला। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज किया था। सदर पुलिस थाना भिवानी के उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने डाक पार्सल गायब मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर हासिल कर गहन पूछताछ शुरू कर दी है। इस मामले में गाड़ी चालक कृष्ण को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed