Hindi News
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Search operations conducted in Dhigawa Mandi and Bardu Chaina to crack down on drug smugglers.
{"_id":"6a860bdbd8cfd528f70cea4c","slug":"search-operations-conducted-in-dhigawa-mandi-and-bardu-chaina-to-crack-down-on-drug-smugglers-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-155690-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: नशा तस्करों पर नकेल कसने के लिए ढिगावा मंडी और बड़दू चैना में चलाया सर्च अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: नशा तस्करों पर नकेल कसने के लिए ढिगावा मंडी और बड़दू चैना में चलाया सर्च अभियान
ढिगावा मंडी में सर्च अभियान के दौरान लोगों से पूछताछ करती लोहारू पुलिस।
Link Copied
ढिगावा मंडी। नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए लोहारू पुलिस ने बुधवार को ढिगावा मंडी और गांव बड़दू चैना में सर्च अभियान चलाया। थाना प्रभारी सत्यनारायण शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदिग्ध मकानों और स्थानों की गहन तलाशी ली। नशीले पदार्थों की पहचान और बरामदगी के लिए डॉग स्क्वायड की मदद भी ली गई।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने अभियान के दौरान कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में सूखा नशा बेचने और उसका सेवन करने वालों पर शिकंजा कसना था। थाना प्रभारी सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि हरियाणा पुलिस नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने आमजन से अपील की कि क्षेत्र में कोई व्यक्ति नशा बेचता या उसका सेवन करता दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के लिए इस तरह की औचक कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।