{"_id":"643ae97b872ca7ee370fd59d","slug":"search-campaign-in-search-of-leopard-continued-on-the-third-day-bhiwani-news-c-21-hsr1027-107789-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: तीसरे दिन भी तेंदुआ की तलाश में चला सर्च अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: तीसरे दिन भी तेंदुआ की तलाश में चला सर्च अभियान
Sat, 15 Apr 2023 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 15 Apr 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
खानक पहाड़ी क्षेत्र में तेंदुआ की तलाश करता वन्य प्राणी विभाग का कर्मचारी।
तोशाम (भिवानी)। खानक-तोशाम मार्ग के पास वीरवार की रात तेंदुआ दिखाई देने की वीडियो वायरल होने के तीसरे दिन भी वन्य प्राणी विभाग की टीम ने वन विभाग की टीम के साथ संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाया। हालांकि अभी तक तेंदुआ मिला नहीं है।
वीरवार रात खानक से तोशाम जा रहे एक चिकित्सक को तेंदुआ दिखाई पड़ा था। उन्होंने गाड़ी को रोककर वीडियो भी बनाया। वीडियो के वायरल होने पर खानक व उसके आसपास के गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। वन्य प्राणी विभाग के निरीक्षक परमजीत सिंह ने बताया कि शनिवार को भी सर्च अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि शनिवार को सागवान, धारण, खरकड़ी सोहान, डाडम, दुल्हेड़ी, निगाना, बागनवाला व तोशाम के चारों तरफ करीब 20 किलोमीटर का एरिया में सर्च अभियान चलाया गया है। हालांकि अभी तक तेंदुए को पकड़ने में कामयाबी नहीं मिली है।
पहाड़ी इलाके में पालतु पशु नहीं ले जाने का अलर्ट जारी
तेंदुआ दिखाई देने के बाद से ही इलाके में भय का माहौल है। शनिवार को फिर से तेंदुआ को लेकर प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। इसमें आसपास के ग्रामीणों को आगाह किया गया है कि वे अपने पालतु पशुओं को लेकर खानक पहाड़ी व वन आरक्षित क्षेत्र की तरफ न जाएं। प्रशासन ने यह भी आशंका जताई है कि तेंदुआ की संख्या एक-दो नहीं, बल्कि इससे भी अधिक हो सकती है। ऐसे में जब तक उन्हें पकड़ा या फिर पूरी तरह से पुष्टि नहीं हो जाती तब तक लोगों को एहतियात बरतने की अपील की है। कुछ लोगों ने तेंदुआ दिखाई देने की बातें भी बताई हैं। गांव सांगवान, रिवासा, रिवासा ढाणी में भी तेंदुआ के होने की आशंका जताई गई है।