फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   SDM took a meeting of officials regarding lumpi virus

लंपी बीमारी को लेकर एसडीएम ने ली अधिकारियों की बैठक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
SDM took a meeting of officials regarding lumpi virus
लोहारू। एसडीएम जगदीश चंद्र ने कहा कि पशुपालक गोवंश में आई लंपी बीमारी को लेकर घबराए नहीं बल्कि सजग होकर उनकी देखभाल करें। लंपी बीमारी के उपचार के लिए वैक्सीन आ चुकी है और कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल के निर्देशानुसार पशुपालन विभाग द्वारा गांव-गांव जाकर वैक्सीनेशन किया जा रहा है। उपमंडल में पशु अस्पतालों के माध्यम से गठित आठ टीमों द्वारा टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

एसडीएम जगदीश चंद्र मंगलवार को लघु सचिवालय परिसर में पशुपालन, राजस्व, खंड विकास एवं पंचायत तथा कृषि विभाग के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। एसडीएम ने बताया कि गोवंश में आई स्किन डिजीज के रोकथाम के लिए तहसील स्तर पर गठित कमेटी में तहसीलदार, एसडीओ पशुपालन, एसडीओ कृषि, बीडीपीओ आदि को शामिल किया गया है। गांव स्तर पर गठित कमेटी में संबंधित गांव का पटवारी, वीएलडीए, कृषि विभाग के एडीओ व ग्राम सचिव को शामिल किया है। उन्होंने बताया कि उपमंडल व गांव स्तर पर गठित की गई। कमेटी इस बीमारी की रोकथाम के लिए कार्य करेगी और प्रतिदिन रिपोर्ट उन्हें भिजवाना सुनिश्चित करेगी। एसडीएम जगदीश चंद्र ने बताया कि लोहारू में कुल 24 हजार गोवंश की गणना की गई है। इसमें से साढ़े सात हजार गोवंश का वैक्सीनेशन कर दिया है। उन्होंने बताया कि उपमंडल में अब तक करीब 250 गोवंश में इस बीमारी के लक्षण पाए गए हैं। सभी पशुओं को रिकवर कर लिया है। केवल 13 पशुओं में लक्षण दिखाई दे रहे हैं। बैठक में तहसीलदार जोधाराम भारद्वाज, उप तहसीलदार संजय कुमार व गौरव, पशुपालन विभाग के एसडीओ डॉ. जयपाल यादव, पशु चिकित्सक डॉ. राजपाल, एडवोकेट संजय नेहरा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed