{"_id":"65e21a183fe3d00edd0b3c6e","slug":"sdm-harbir-singhs-meeting-in-tosham-bhiwani-news-c-125-1-bwn1003-113974-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबित इंतकालों के मामलों को जल्द निपटाएं व लंबित जमाबंदियों को ऑनलाइन भी करवाएं : एसडीएम हरबीर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबित इंतकालों के मामलों को जल्द निपटाएं व लंबित जमाबंदियों को ऑनलाइन भी करवाएं : एसडीएम हरबीर सिंह
Fri, 01 Mar 2024 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
तोशाम। एसडीएम हरबीर सिंह ने शुक्रवार को उपमंडल परिसर में स्थित कार्यालय में राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए। एसडीएम ने लंबित इंतकालों की समीक्षा करते हुए संबंधित तहसीलदार, नायब तहसीलदार को निर्देश दिए कि वे लंबित इंतकालों के मामलों को जल्द निपटाएं व लंबित जमाबंदियों को ऑनलाइन भी करवाएं। अधिकारी मामलों में नियमित निगरानी करें ताकि इन्हें समय पर निपटाया जा सके।
एसडीएम ने कानूनगो-पटवारी को निर्देश दिए की गिरदावरी का कार्य तत्परता से करें। उन्होंने निर्देश दिए की 2020 खरीफ मुआवजा राशि बकाया है उससे संबंधित गांव में मुनादी करवाकर लाभार्थी किसान का फार्म भरवाएं और राशि खाते में डलवाना सुनिश्चित करें। एसडीएम ने भू-राजस्व वसूली को लेकर भी जरूरी निर्देश दिए। एसडीएम ने चकबंदी कार्य को लेकर भी समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।
एसडीएम ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आमजन की शिकायतों को आपसी तालमेल करके बेहतर क्रियान्वयन करना सुनिश्चित करें। कानूनगो-पटवारी यह सुनिश्चित करें कि आमजन को राजस्व संबंधी कार्यों में परेशान न हो। इस मौके पर नायब तहसीलदार अशोक कुमार, चकबंदी अधिकारी सुरेंद्र सिंह, कानूनगो राजेन्द्र सिंह, सुखबीर सिंह, पटवारी सुनील कुमार, राजेश कुमार मौजूद रहे।