{"_id":"65b5784c2a939cf4af05cf84","slug":"scooty-rider-dies-another-injured-in-collision-with-truck-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-112340-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, दूसरा घायल
Sun, 28 Jan 2024 03:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 28 Jan 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
लोहारू में मामले की जांच को लेकर पुलिस से शिकायत करते लोग।
लोहारू। बीते दिवस गांव गिगनाऊ के पास एक ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों में से एक युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गिगनाऊ निवासी अजय ने बताया कि वह अपने भाई पवन और रिश्ते एक भाई सौरभ के साथ गिगनाऊ में मंदिर के पास सड़क किनारे अपनी स्कूटी लेकर खड़े थे। इतने में तेज गति से आए ट्रक ने उनको टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर लगने से स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई और उसके भाई सौरभ और उसे काफी चोटें आई। जबकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। दोनों को घायल अवस्था में लोहारू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद अजय को भिवानी और घायल सौरभ को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। लेकिन सौरभ की रोहतक में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।