फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Science exhibition held at PM Shri Government Girls School

Bhiwani News: पीएमश्री राजकीय कन्या विद्यालय में लगी विज्ञान प्रदर्शनी

Wed, 11 Sep 2024 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 11 Sep 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Science exhibition held at PM Shri Government Girls School
​भिवानी के पीएम श्री विद्यालय में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में  मौजूद अति​थि, स्कूल स्टाफ व छात
भिवानी। पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कुरुक्षेत्र विज्ञान केंद्र की ओर से विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करना था।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी नरेश मेहता के निर्देशन में यह प्रदर्शनी कुरुक्षेत्र पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र द्वारा भेजी गई विज्ञान प्रदर्शनी विद्यालय परिसर में पहुंची। इसमें विद्यार्थियों को विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों और प्रयोग के माध्यम से विज्ञान के सिद्धांत को समझाया। खंड शिक्षा अधिकारी शिवकुमार तंवर के सहयोग से आयोजित इस प्रदर्शनी को देखने के लिए आसपास के विद्यालयों को भी आमंत्रित किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य पुष्प लता के मार्गदर्शन में यह प्रदर्शनी लगाई गई। जिला शिक्षा अधिकारी नरेश मेहता ने सभी विद्यालय मुखियाओं को अपने-अपने स्कूल विद्यार्थियों को इस विज्ञान प्रदर्शनी को दिखाने के लिए निर्देशित किया गया। सुमित ने बताया कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना है। इस तरह के आयोजन से न केवल विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होता है। बल्कि वह विज्ञान के प्रति और अधिक गंभीरता से सोचने लगते हैं। उन्होंने खेल-खेल में बच्चों को विज्ञान के सिद्धांतों को समझाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञान के क्षेत्र में विद्यार्थियों का रुझान बढ़ाने के लिए सरकार की तरफ से कई प्रकार के अभियान चलाए जा रहे हैं, जिसमें से कुरुक्षेत्र पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र द्वारा भेजी गई यह विज्ञान प्रदर्शनी भी मुख्य है। इस के जरिये खेल-खेल में बच्चों को विज्ञान के सिद्धांतों को समझाने की कोशिश की जा रही है। - पुष्प लता, प्राचार्य, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed