फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Science exhibition canceled due to school holidays

Bhiwani News: स्कूलों की छुट्टियों के कारण रद्द हुई विज्ञान प्रदर्शनी

Wed, 20 Nov 2024 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 20 Nov 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
Science exhibition canceled due to school holidays
भिवानी। जिले के सभी स्कूलों में प्रदूषण समस्या के चलते अवकाश घोषित किया गया है। इसके कारण आयोजित की जाने वाली जिलास्तरीय साइंस प्रदर्शन को रद्द कर दिया गया है। शिक्षा विभाग द्वारा छुट्टियों खत्म होने के बाद फिर से साइंस प्रदर्शनी के लिए नया शेड्यूल जारी किया जाएगा। जिलास्तरीय प्रदर्शनी में ब्लॉक स्तर पर विजेता विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

दरअसल, शिक्षा विभाग की ओर से समय-समय पर बच्चों में साइंस के प्रति लगाव एवं आत्मविश्वास पैदा करने के लिए विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है। विज्ञान प्रदर्शनी से बच्चों में साइंटिफिक टेंपरामेंट एवं साइंस इनोवेशन को बढ़ावा मिलता है। बच्चे अनेक प्रकार के आइडिया लाकर साइंस में रुचि बनाए रखते हैं। प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा अलग-अलग थीम्स में मॉडल बनाकर लाए जाते है।
विज्ञापन

इसमें मैथमैटिकल मॉडलिंग थीम्स, फूड हेल्थ एंड हाइजीन थीम्स, डिजास्टर मैनेजमेंट थीम, ट्रांसपोर्ट एंड कम्युनिकेशन थीम, रिसोर्स मैनेजमेंट थीम, वेस्ट मैनेजमेंट थीम, नेचुरल फार्मिंग थीम सहित अनेक थीम शामिल होती है। ब्लॉक स्तर पर विभाग द्वारा साइंस प्रदर्शनी का आयोजन करवाया जा चुका है। वहीं ब्लॉक स्तर पर विजेता विद्यार्थी जिला स्तर पर आयोजित होने वाली प्रदर्शनी में भाग लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब जिलास्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन करवाया जाना था। लेकिन बढ़ते प्रदूषण की समस्या के चलते सरकार द्वारा विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। इसके चलते जिलास्तर पर होने वाली विज्ञान प्रदर्शनी को रद्द किया गया है। बच्चों की छुट्टियों खत्म होने के बाद फिर से साइंस प्रदर्शनी के लिए नया शेड्यूल जारी किया जाएगा।

स्कूलों में छुट्टियों होने के कारण विभाग की ओर से जिलास्तर पर होने वाली साइंस प्रदर्शनी को रद्द किया गया है। बच्चों की छुट्टियों खत्म होने के बाद साइंस प्रदर्शनी के लिए विभाग द्वारा नया शेड्यूल जारी किया जाएगा।
- रोहित इंदौरा, जिला विज्ञान विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article