फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Schools will be able to download enrollment list from HBSE website from May 4 to 19

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड: चार से 19 मई तक विद्यालय डाउनलोड कर सकेंगे एनरोलमेंट सूची

Tue, 03 May 2022 08:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 03 May 2022 08:39 PM IST
सार

एनरोलमैंट सूची बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक पर विद्यालय पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
Schools will be able to download enrollment list from HBSE website from May 4 to 19
HBSE Gate - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से सभी स्थायी और अस्थायी मान्यता प्राप्त विद्यालय एवं संस्कृत विद्यापीठ/गुरुकुल शैक्षिक सत्र 2021-22 कक्षा 9वीं व 11वीं की एनरोलमेंट सूची चार से 19 मई तक डाउनलोड कर सकेंगे। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड उपाध्यक्ष वीपी यादव एवं सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से सभी स्थायी/अस्थायी मान्यता प्राप्त विद्यालय एवं संस्कृत विद्यापीठ/गुरुकुल के मुखिया चार से 19 मई, तक शैक्षिक सत्र 2021-22 कक्षा 9वीं व 11वीं की एनरोलमैंट सूची बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक पर विद्यालय पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


निर्धारित तिथि के बाद विद्यालय एवं संस्कृत विद्यापीठों/गुरुकुल की मांग अनुसार 200 रुपये प्रति सूची जमा करवाने उपरांत ही डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त यदि किसी विद्यालय द्वारा डाउनलोड की गई एनरोलमेंट सूची में दिए गए विवरणों में कोई शुद्धि करवानी है, तो संबंधित विद्यालय एवं संस्कृत विद्यापीठ/गुरुकुल 31 मई तक व्यक्तिगत तौर पर रिकार्ड सहित 300 रुपये  प्रति शुद्धि शुल्क के साथ ऑफलाइन शुद्धि करवा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed