फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Scheme: BPL families of the district will now have to get e-KYC done at the ration depot

योजना : जिले के बीपीएल परिवारों को अब राशन डिपो पर करानी होगी ई-केवाईसी

Tue, 12 Dec 2023 11:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 12 Dec 2023 11:13 AM IST
विज्ञापन
Scheme: BPL families of the district will now have to get e-KYC done at the ration depot
भिवानी। सरकारी राशन डिपो से हर माह राशन लेने वाले सभी श्रेणी के बीपीएल परिवारों को ई-केवाईसी कराना अनिवार्य होगा। इसके लिए हरियाणा खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने निर्देश जारी कर दिए हैं। सभी राशन डिपो पर पीओएस मशीन मुहैया कराई गई है। इसमें ई-केवाईसी कराई जाएगी। इस दौरान प्रत्येक बीपीएल परिजनों के फिंगर प्रिंट यानी अंगूठे सहित सभी उंगलियों के निशान भी दर्ज किए जाएंगे। इसके लिए ई-पीओएस मशीनों में नया वर्जन भी अपडेट किया गया है।
विज्ञापन

प्रदेशभर में 1,56,49,296 परिवारों की ई-केवाईसी कराई जाएगी। इसके लिए चार चरण निर्धारित किए गए हैं। इसमें दो चरण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है जबकि दो चरण की प्रक्रिया जनवरी और फरवरी में पूरी कराई जाएगी। हरियाणा में बीपीएल पात्र परिवारों की जानकारी परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) के साथ जोड़ दी गई है। परिवार की सालाना आमदनी के हिसाब से अब हर माह गरीब परिवारों के बीपीएल राशन कार्ड काटकर नए बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे में हरियाणा खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने ई-केवाईसी कराने की हिदायत दी है। इससे यह भी पता लग जाएगा कि परिवार का कोई सदस्य किसी दूसरे राज्य में तो डिपो पर राशन नहीं ले रहा है। ई-केवाईसी के जरिए पूरे परिवार के सदस्यों की आधार अपडेट जानकारी दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के कितने सदस्यों के लिए राशन जारी हो रहा है, इसका सटीक आंकड़ा भी विभाग के पास होगा। विभाग ने 30 नवंबर तक 40 फीसदी बीपीएल परिवारों की ई-केवाईसी के निर्देश दिए थे, जिनमें से 62,59,692 परिवारों की ई-केवाईसी शामिल थी। इसके बाद 31 दिसंबर तक 60 फीसदी बीपीएल परिवारों की ई-केवाईसी शामिल की गई। इनमें से 93,39,536 परिवार शामिल रहे जबकि 31 जनवरी तक 80 फीसदी बीपीएल परिवारों की ई-केवाईसी की जानी है। इनमें से 1,25,19,380 परिवारों को शामिल किया जाना है। इसी तरह अंतिम चरण में शत प्रतिशत बीपीएल परिवारों की ई-केवाईसी 29 फरवरी 2024 तक पूरी की जानी है।


सभी श्रेणी के बीपीएल परिवारों को अपने नजदीकी राशन डिपो पर ई-केवाईसी कराने के निर्देश दिए गए हैं। डिपो संचालकों को भी हिदायतें दी गईं हैं कि वे उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी के प्रति जागरूक करें और परिवार सदस्यों के अंगूठे के निशान ई-पीओएस मशीन में दर्ज कराएं। ई-केवाईसी निशुल्क कराई जा रही है। इसे कराने के बाद उपभोक्ताओं को सरकारी योजना का लाभ मिलने में किसी तरह की दिक्कतें नहीं आएंगी।

- मुकेश कुमार, सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article