{"_id":"679276cc935bbfce9c04b9a3","slug":"savita-decided-to-spread-awareness-daughters-got-respect-in-every-home-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-128997-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: जागरूकता की अलख जगाने के लिए सविता ने ठानी, हर घर मिला बेटियों को सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: जागरूकता की अलख जगाने के लिए सविता ने ठानी, हर घर मिला बेटियों को सम्मान
Thu, 23 Jan 2025 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 23 Jan 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
सविता।
बहल। खंड के गांव बिधनोई की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सविता की सरकारी सेवा के दायित्व को पूरा करते करते समाज सुधार के काम में ऐसी लगन लगी कि आज उसका नाम जिले के अलावा प्रदेश स्तर चमक रहा है। सविता ने प्रदेश सरकार के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को घर-घर पहुंचाकर अपने क्षेत्र में लिंगानुपात में बेहतरीन सुधार किया है। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सविता को जिले के अलावा प्रदेश व राष्ट्रीयस्तर पर पुरस्कृत किया जा चुका है।
सविता ने सरकार व विभाग की ओर से महिला उत्थान के लिए चलाई गई योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। खासकर, सरकार की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को जन अभियान बनाकर हर घर तक पहुंचाने में सविता की भूमिका सराहनीय रही है।
सविता के लोगों को बेटी की रक्षा, सुरक्षा और विकास के लिए जोड़ने के प्रयासों से उसके क्षेत्र में लिंगानुपात प्रदेश में हुए सुधार के मुकाबले कहीं ज्यादा सुधार हुआ है। जहां प्रदेश में बेटी बचाने के लिए पिछले दस साल से चले अभियान से जहां जिले में लिंगानुपात 919 तक पहुंचा है वहीं सविता के प्रयासों से उसके क्षेत्र का लिंगानुपात 1400 से पार पहुंच गया है।
विज्ञापन
सविता द्वारा किए गया इस प्रयास को विभाग की ओर से दूसरे कार्यकर्ताओं के समक्ष एक मिसाल के तौर पर पेश किया जा रहा है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के अलावा सविता ने विभाग की महिला उत्थान एवं विकास के लिए लागू की गई हर योजना को प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाने का काम किया है।
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, आपकी बेटी हमारी बेटी, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम, कुआं पूजन के अलावा जितनी भी अन्य योजनाएं है उनको एक जिम्मेवारी के साथ अपने क्षेत्र में लोगों तक पहुंचाने का काम किया है। क्षेत्र में लोगों के बीच सविता एक ऐसी कार्यकर्ता के रूप मेंं उभर कर सामने आई है जिससे वे महिला उत्थान की हर योजना के बारे में पूरी जानकारी ले सकते हैं। संवाद
जिला, प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर हो चुकी हैं सम्मानित
सविता की उल्लेखनीय सेवाओं के लिए उसे भिवानी में 22 जनवरी 2025 को आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में विधायक घनश्याम सर्राफ व उपायुक्त ने सम्मानित किया है। उसे विभाग की ओर से आयोजित बेस्ट वर्कर के लिए आयोजित परीक्षा में अव्वल रहने पर जिले की सर्वश्रेष्ठ कार्यकर्ता चुना गया है। इसके अलावा सविता को वर्ष 2018 में राष्ट्रीय स्तर पर तत्कालीन मंत्री मेनका गांधी और वर्ष 2020 में प्रदेश स्तर पर तत्कालीन राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य के हाथों सम्मान मिल चुका है। सविता ने विभाग में वर्ष 2006 में बतौर कार्यकर्ता नौकरी ज्वाइन की थी।
प्लस पोलियो अभियान में भी रिकाॅर्ड बना चुकी है सविता
सविता का एक ही लक्ष्य होता है कि विभाग ने जनहित में जो भी योजना लागू की है उसे शत प्रतिशत लोगों तक पहुंचाया जाए। इसी लगन के चलते सविता को पोलियो उन्मूलन अभियान में आशातीत सफलता मिल चुकी है। सविता ने अपने बूथ पर 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर एक रिकाॅर्ड कायम किया था। इसके अलावा वह गांव की अटल भूूजल योजना की सदस्या है और जल संरक्षण के लिए बेहतरीन काम कर रही है। सविता के पति राजेश जेबीटी अध्यापक हैं और बहल क्षेत्र के नूनसर गांव के सरकारी विद्यालय में सेवारत हैं।