{"_id":"65468a69d0c55e9f8a0e7107","slug":"satishs-wife-manju-had-filed-a-complaint-in-jui-police-station-against-chandan-for-breaking-into-the-house-and-fighting-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-8255-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सतीश की पत्नी मंजू ने दी थी जूई थाना में चंदन के खिलाफ घर में घुसकर झगड़ा की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सतीश की पत्नी मंजू ने दी थी जूई थाना में चंदन के खिलाफ घर में घुसकर झगड़ा की शिकायत
Sat, 04 Nov 2023 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 04 Nov 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। करीब पांच माह पहले मृतक सतीश की पत्नी मंजू ने जूई कलां पुलिस थाना में चंदन के खिलाफ घर में घुसकर उसके जेठ व उसके साथ झगड़ा करने की शिकायत दी थी। इस बदला लेने के लिए चंदन और उसके परिजनों ने मिलकर सतीश की भरे चौक में कस्सी और कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर डाली। शनिवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में मृतक सतीश के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। वहीं मृतक के भाई सोनू की शिकायत पर चंदन और तीन महिलाओं सहित दस नामजद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया।
जूई कलां पुलिस को दिए बयान में गांव गोलपुरा निवासी सोनू ने बताया कि वे आठ भाई-बहन हैं। बड़ा राजकुमार, लीलाराम, सतीश, सुंदर, बिजेंद्र, सोमबीर और सोनू के अलावा सबसे छोटा दीपक है। सभी भाई एक ही मकान में रहते हैं। शुक्रवार शाम करीब सवा छह बजे वह और उसके बड़े भाई सतीश और सोमबीर अपने घर से चाचा मानसिंह के घर जा रहे थे। सोमबीर आपस में बातचीत करते हुए धीरे चल रहा था और सतीश उनसे आगे निकल गया था। जब उसका भाई सतीश शाम साढ़े छह बजे घर के समीप गली में चौक पर पहुंचा तो चंदन उर्फ चांद ने उसके भाई सतीश पर डंडे से हमला कर दिया। जब उसका भाई नीचे गिर गया तो चंदन ने घर के बाहर रखी कस्सी को उठाकर उसके भाई सतीश के सिर में तीन से चार बार वार कर दिया।
उन्होंने अपने भाई को बचाने की कोशिश की, मगर इसी दौरान चंदन के परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए और उन्होंने उन्हें पकड़ लिया और पिटाई करते रहे। इसके बाद डायल 112 पर इसकी सूचना दी गई। इसके बाद गंभीर हालत में सतीश को पुलिस की गाड़ी से ही नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सोनू ने बताया कि करीब पांच माह पहले बड़े भाई राजकुमार, सतीश, उसकी पत्नी मंजू के साथ भी झगड़ा किया था। सतीश की पत्नी मंजू ने जूई थाना में चंदन के परिवार वालों के खिलाफ शिकायत दी थी। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने सतीश की हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
-- -- -- --
इनके खिलाफ दर्ज हुआ हत्या का केस
जूई कलां पुलिस थाना में सोनू की शिकायत पर चंदन, अनिल, कुलदीप, बिमला, रेनू, सपना, सोनू, विकास, वीरेंद्र, रवींद्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज हुआ है।
-- -- -- -- -- -- -
मृतक सतीश के शव का शनिवार सुबह नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। वहीं पुलिस ने गांव गोलपुरा निवासी सोनू की शिकायत पर चंदन सहित उसके परिवार के 10 नामजद लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, जल्द ही हत्या आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
-बलदेव सिंह, एसएचओ जूई कलां पुलिस थाना।