फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Sanitation system broken down in civil hospital, danger of infection of diseases

Bhiwani News: नागरिक अस्पताल में चरमराई सफाई व्यवस्था, बीमारियों के संक्रमण का खतरा

Fri, 30 Aug 2024 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 30 Aug 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Sanitation system broken down in civil hospital, danger of infection of diseases
भिवानी। सेहत के दर पर कचरे ने सफाई व्यवस्था को बिगाड़ दिया है। जिला नागरिक अस्पताल में वार्डों की तरफ बाहर खुले में कचरा फैला हुआ है। इतना ही नहीं वार्डों से बायोवेस्ट भी खुले में ही डाला जा रहा है। इससे बीमारियों के संक्रमण का खतरा भी बना है। अस्पताल परिसर में बारिश के जमाव की वजह से पहले ही मच्छर का लारवा का डंक तैयार हो रहा है, ऐसे में खुले में फेंके गए कचरे से संक्रमण का भी डर है।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में दस वार्ड हैं। वार्डों की तरफ बाहर की तरफ खिड़कियों से ही यहां दाखिल मरीज बाहर खुले में कचरा फेंक देते हैं। मरीज खाने पीने की चीजों के रेपर, बची हुई वस्तुएं भी यहां डाल रहे हैं। इसी के साथ वार्डों में मरीजों को लगने वाले इंजेक्शनों के खाली सीरिंज व अन्य बायोवेस्ट भी यहां डाला जा रहा है। अस्पताल के कर्मचारी यहां कचरे को उठान के बजाय आग लगाकर ही निपटान कर देते हैं, जिससे यहां से उठने वाला धुआं भी वार्डों में दाखिल मरीजों का दम घोंट रहा है।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में साफ सफाई के सख्त निर्देश दिए गए हैं, वार्डों के अंदर सफाई के अलावा बाहर परिसर की सफाई के लिए भी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। बायोवेस्ट कचरा उठान के लिए संबंधित कंपनी को ठेका दिया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ बलवान सिंह, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article