{"_id":"67294bb4bedb115f7b047074","slug":"sandeep-became-the-head-of-jci-bhiwani-star-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-125238-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: संदीप बने जेसीआई भिवानी स्टार के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: संदीप बने जेसीआई भिवानी स्टार के प्रधान
Tue, 05 Nov 2024 04:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 05 Nov 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
भिवानी में हुई बैठक में मौजूद जेसीआई भिवानी स्टार के पदाधिकारी व सदस्य
भिवानी। जेसीआई भिवानी स्टार की ओर से दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
इसके पश्चात जेसीआई भिवानी स्टार ने पहुंचे पीपी संदीप मित्तल भूत की अध्यक्षता में कार्यकारिणी का चयन किया। जेसीआई भिवानी स्टार के मीडिया इंचार्ज कपिल शर्मा ने बताया कि चुनाव में जेसी संदीप अग्रवाल को प्रधान चुना गया। वहीं जेसी श्याम सुंदर अग्रवाल को सचिव व जेसी प्रवीण अग्रवाल को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेवारी सौंपी गई।
इसके अलावा महिला विंग जेसीआरटी की सदस्य कल्पना गोयल को भी सर्वसम्मति से प्रधान नियुक्त किया और जेजे विंग का प्रधान प्रिंसी बंसल को बनाया गया। जेसी कपिल शर्मा ने कहा कि किसी भी संगठन की कार्यकारिणी का गठन उसकी कार्यक्षमता को बढ़ाने और उसके लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एक मार्गदर्शक की भूमिका निभाती है। इस अवसर पर पैट्रन गोपाल कुमारी वाला, पूर्व प्रधान भारत गुप्ता, पूर्व सचिव कपिल शर्मा, पूर्व कोषाध्यक्ष निरंजन बंसल मौजूद रहे।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर वैश्य महाविद्यालय का ध्रुव सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी भिवानी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर रेवाड़ी में 21 से 27 अक्तूबर तक राष्ट्रीय एकीकरण शिविर आयोजित किया गया। इसमें वैश्य महाविद्यालय की एनएसएस इकाई दो के स्वयंसेवक ध्रुव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहां से लौटने पर उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान वैश्य महाविद्यालय प्रबंध समिति के महासचिव डॉ. पवन बुवानीवाला ने कहा कि विद्यार्थी अपनी प्रतिभा के दम पर कला, संस्कृति और विरासत को बढ़ावा दे रहे हैं। विद्यार्थियों के हुनर को संवारने एवं उनके सर्वांगीण विकास के लिए एनएसएस के शिविर महत्वपूर्ण कड़ी हैं। प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ ही शिक्षणेतर गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। डीन एकेडमिक डॉ. नरेंद्र सिंह, डीन यूथ अफेयर प्रो. धीरज त्रिखा, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आशा नेहरा, प्राध्यापक रितेश गोयल, सुनील कुमार सन्नी, महाविद्यालय के प्रेस प्रवक्ता ललित शर्मा ने भी ध्रुव को बधाई दी।