फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Sanatani Diwali celebrated till night in Bhiwani

Bhiwani News: छोटी काशी में देर रात तक मना सनातनी दिवाली का जश्न, हर्ष में की आतिशबाजी

Tue, 23 Jan 2024 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 23 Jan 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Sanatani Diwali celebrated till night in Bhiwani
​भिवानी में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर मं​​दिर में दीपोत्सव मनाते लोग।
भिवानी। श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा को लेकर छोटी काशी में देर रात तक सनातनी दिवाली का जश्न मना। रात भर आतिशबाजी की गई, वहीं मंदिरों और घरों में दीपक जगमगा उठे। लोगों देर रात तक मंदिर के कार्यक्रम को टीवी पर देखते रहे वहीं मंगलवार को भी विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

जोगी वाला मंदिर के महंत वेदनाथ ने कहा कि हर जन-जन में भगवान राम बसें है। हर व्यक्ति की भगवान राम में आस्था है। अयोध्या में राम मंदिर में रामलला प्राण प्रतिष्ठा से सब उत्साहित हैं। सर्व समाज सेना के अध्यक्ष श्याम सुंदर सनातनी की ओर से अयोध्या राम मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा पर सात दिवसीय पदयात्रा का समापन किया। इस दौरान श्रीराम के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा। पदयात्रा गांव कोंट, उमरावत, सांगा, कायला के बाबा शिलगर मंदिर में पहुंची। सर्व समाज सेना के अध्यक्ष श्याम सुंदर सनातनी ने बताया कि पूरा देश और विश्व भर में हिंदू आस्था रखने वालों के लिए सनातनी दिवाली है। इस मौके पर मीडिया प्रभारी प्रमोद पुनिया, प्रदीप बंसल, वीना, कृष्ण मास्टर, विजय सांगवान, सोनिया कौशिक, राकेश बसौड़, संदीप शास्त्री, बिमला परमार मौजूद रहे।
विज्ञापन



गोस्वामी लालदास मंदिर में हुआ सुंदरकांड पाठ
भिवानी। भगवान राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में छोटी कांशी भिवानी के विभिन्न मंदिरों में दूसरे दिन मंगलवार को भी धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कर भगवान राम की स्तुति की गई। जैन चौक गोस्वामी लालदास मंदिर में गोस्वामी लालदास मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सान्निध्य महाराज कृष्णानंद सरस्वती का रहा। महाराज कृष्णानंद सरस्वती की शिष्या साध्वी निष्ठानंद ने कहा कि भगवान राम की उपाधि मर्यादा की है। श्रीराम की कृपा प्राप्ति के लिए हमें हनुमानजी को प्रसन्न करना चाहिए। इस मौके पर धर्मपाल वधवा, सुशील सरदाना, गणपत राज जसूजा, तरुण जसूजा, आदित्य जसूजा, सक्षम लूथरा, राज रहेजा, गोणू, अनिल, हर्षदीप डुडेजा, संजय जोशी, अशोक सरदाना, सुधांशु लूथरा, विक्की जसूजा, पंकज महता, आयुष महता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली
भिवानी। भारत माता अभिनंदन संगठन व प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में गोशाला मार्केट के पास स्थित संगठन के कार्यालय में श्रीराम लाल प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में भगवान श्रीराम दर्शन कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा भी निकाली गई। संगठन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. पुरुषोत्तम दास ने कहा कि 500 वर्षों के लंबे संघर्ष व लगभग 5 लाख लोगों के बलिदान के बाद श्रीरामलला अयोध्या में राम मंदिर के गर्भ ग्रह में विराजमान हुए है। इस मौके मंजू मित्तल, रीना राजपूत, मीना गुप्ता, लक्ष्मी बंसल, बहन बीके सरोज बी के सुमित्रा, बीके अंजनी हलवासिया बीके सोम प्रकाश अरोड़ा नरेश शर्मा मौजूद रहे।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर मनाया दीपोत्सव
भिवानी। भगवान राम प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में नवदुर्गा सेवा सहयोग संस्था की ओर से कोंट रोड मिनी बाईपास पर नवनिर्मित दक्षिण काली नवदुर्गा मंदिर में भजन-सत्संग का आयोजन किया। भजन-सत्संग के दौरान श्रद्धालु भगवान के भजनों पर जमकर झूमे। इस दौरान माहौल पूरी तरह से भक्तिमय रहा। इसके उपरांत घी के दीपक जलाकर दीपोत्सव भी मनाया। इस मौके पर नवदुर्गा सेवा सहयोग संस्था की प्रधान उर्मिला सुरेश सैनी ने कहा कि भगवान राम कण-कण में बसते हैं। इस मौके पर पणमेश्वरी, मीना, अंजली, पिंकी, शीला, सुशीला, अन्नु, प्रिया, शुभम, उर्मिला मौजूद रहे।

2100 दीपों की रोशनी से जगमगाया हनुमान जोहड़ी मंदिर

भिवानी। रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में हनुमान जोहड़ी मंदिर धाम में युवा जागृति व जनकल्याण मिशन ट्रस्ट की ओर से व बालयोगी महंत चरणदास महाराज के सान्निध्य में दीपोत्सव मनाया गया। इस दौरान रामलला प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में मंदिर में 2100 दीप प्रज्वलित किए गए। इस मौके पर बालयोगी महंत चरणदास महाराज ने कहा कि जब भगवान श्रीराम 14 वर्षों का वनवास काटकर वापिस अयोध्या लौटे थे। तब लोगों ने घी के दीपक जलाकर उनका स्वागत किया था। अब एक बार फिर से भगवान श्रीराम सैकड़ों वर्षों के बाद अपने महल में विराजे हैं। इस मौके पर समाजसेवी रमेश सैनी ने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण प्रत्येक हिंदू के लिए खुशी का विषय है। इस मौके पर ध्यानदास पुजारी, पर्यावरण प्रहरी विजय सिंहमार, अंकुर चावलवाला, राहुल शर्मा, बबलू जांगड़ा, धीरज सैनी, राजकुमार सैनी, ओमबीर कौशिक, पवन सैनी पार्षद, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed