फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Samudra Singh Dhayal became head of Kisan Sabha Kitlana unit

Bhiwani News: किसान सभा कितलाना यूनिट के प्रधान बने समुंद्र सिंह धायल

Sat, 10 Jun 2023 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 10 Jun 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Samudra Singh Dhayal became head of Kisan Sabha Kitlana unit
बैठक में मौजूद किसान संगठन के कार्यकर्ता।
भिवानी। अखिल भारतीय किसान सभा की कितलाना यूनिट की बैठक पूर्व सरपंच समुंद्र सिंह धायल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में किसान सभा सदस्यों ने भाग लिया। किसान सभा की जिला कमेटी व ब्लाक कमेटी की तरफ से गांव में यूनिट कमेटी बनवाने व उसके चुनाव में जिला प्रधान रामफल देशवाल व प्रतापसिंह सिंह शामिल हुए।
विज्ञापन

बैठक में 12 सदस्यीय कमेटी का चुनाव किया गया। इसमें कितलाना के पूर्व सरपंच समुंद्र सिंह धायल काे प्रधान चुना गया। सचिव पद पर सूबेदार सतबीर सिंह, खंजाची रामबीर उर्फ रामू, उपप्रधान हरि कृष्ण, शबीर हुसैन, सहसचिव बिजेन्द्र सिंह, सदस्य कृष्ण शर्मा, विक्रम सिंह, रमेश शर्मा, सुनिल उर्फ धोलिया, हरबीर नंबरदार व कुलदीप सिंह चुने गए हैं। किसान सभा जिला उपप्रधान कामरेड ओमप्रकाश ने कुरुक्षेत्र के शाहबाद में किसानों पर लाठीचार्ज करने व उन्हें गिरफ्तार करने की निंदा की। किसानों की शीघ्र रिहाई की मांग की। इस संबंध में 12 जून को पीपली में महापंचायत बुलाई गई है। इसमें आगामी आंदोलन की रूपरेखा बनाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed