फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Sampling increased for RTPCR test, people started considering cough and cold as Corona

Bhiwani News: आरटीपीसीआर जांच की बढ़ी सैंपलिंग, खांसी-जुकाम को भी लोग समझने लगे कोरोना

Mon, 25 Dec 2023 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 25 Dec 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Sampling increased for RTPCR test, people started considering cough and cold as Corona
नागरिक अस्पताल में मरीजों की जांच करता चिकि​त्सक । संवाद
भिवानी।
विज्ञापन

ठंडी हवाओं का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। इसी को लेकर लोग सामान्य खांसी जुकाम और बुखार को भी कोरोना समझ रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने आरटीपीसीआर टेस्टिंग बढ़ा दी है। लेकिन अभी तक कोई भी कोरोना पॉजिटिव नहीं आया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने भी कोरोना की सतर्कता को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी है। इसमें संभावित मरीजों की जांच की ही जाएगी।

ओपीडी में आने वाले मरीजों की आरटीपीसीआर जांच के साथ ही उन्हें यह भी समझाया जा रहा है कि सामान्य मौसमी बीमारी का संक्रमण कोरोना नहीं है। आसपास के जिलों में कोरोना के पॉजिटिव मामले मिलने के बाद भिवानी जिले में भी सतर्कता बढ़ा दी है। हालांकि ओपीडी में विशेष लक्षणों के मरीजों की ही आरटीपीसीआर जांच कराई जा रही है। सर्द हवाओं ने मौसम में ठिठुरन बढ़ा दी है। इससे कई तरह के संक्रमण भी बढ़ गए हैं। ज्यादातर लोग सर्दी की चपेट में आने से अस्पताल पहुंच रहे हैं। इनमें मांसपेशियों में जकड़न, सीने में दर्द की शिकायतें भी हो रही हैं। सांस लेने में दिक्कत के मरीज भी आ रहे हैं। वहीं आंखों में जलन भी बढ़ गई हैं। हाथों और पांवों में सूजन आने के भी कुछ मरीज आ रहे हैं। ये संभावित मौसमी बीमारियों से जुड़े लक्षण हैं, ऐसे में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भी लोगों को सलाह दी है कि वे किसी भी तरह की परेशानी में विशेषज्ञ चिकित्सक से ही परामर्श लेने के उपरांत किसी तरह की दवा का सेवन करें। अपनी मर्जी या फिर किसी झोलाछाप से कोई दवा न लें इससे फायदा होने की बजाए नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन






ये रखें सावधानी

- ठिठुरन के दौरान घर से बाहर जाते समय पर्याप्त गर्म कपड़े पहनें।

- हमेशा गर्म पानी का सेवन करें और खाली पेट न रहें।

- सुबह की सैर की बजाए शाम को सैर करें।

- खांसी जुकाम होने पर घरेलू नुस्खे अपनाएं या फिर ज्यादा तकलीफ पर चिकित्सक से परामर्श लेकर दवाएं लें।

- लंबे समय तक बुखार रहने पर तुरंत जांच कराएं।

- नियमित रूप से हाथों की सफाई करते रहें।



नागरिक अस्पताल सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर आरटीपीसीआर टेस्ट संभावित मरीजों के लिए अनिवार्य किया हुआ है। विभाग लगातार इस पर सतर्कता बरत रहा है। वहीं लोगों को भी संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक कर रहा है। सर्दी के मौसम में हृदय रोग से पीड़ित मरीजों को भी खास सावधानियां बरतने की सलाह दी जा रही हैं। वहीं विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान भी गांव-गांव जाकर हेल्थ चेकअप किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article