फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Samples of 480 kg desi ghee and 30 kg paneer failed

Bhiwani News: 480 किलो देसी घी और 30 किलो पनीर के सैंपल फेल

Wed, 22 Mar 2023 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 22 Mar 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Samples of 480 kg desi ghee and 30 kg paneer failed
चिड़ियाघर रोड पर मिठाइयों के सैंपल लेते जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. दीपक चौधरी।
भिवानी। नया बाजार में पिछले दिनों एक दुकान पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. दीपक चौधरी के साथ मिलकर छापा मारा था। इसमें टीम ने इस दौरान संयुक्त टीम ने दुकान के अंदर से करीब 480 किलो देसी घी और 30 किलो पनीर बरामद किया था, जिसके सैंपल फेल आए हैं।
विज्ञापन

दुकानदार एक किलो देसी घी खरीद पर एक किलो देसी घी मुफ्त देने का दावा कर रहा था। घी के सैंपल फेल आने के बाद जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी की ओर से आरोपी दुकानदार को 10 दिन का नोटिस दिया है, जिसके बाद उसके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। साथ ही घी को भी नष्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को कम गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थ बिक्री किए जाने की शिकायत मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए संयुक्त टीम ने छापे मारे थे। दुकानदार की ओर से सात सौ रुपये में एक किलो देसी घी की खरीद पर एक किलो देसी घी मुफ्त देने का दावा किया जा रहा था। दुकान की ओपनिंग के नाम पर 17 से 22 फरवरी तक के लिए ऐसा ऑफर दिया कि लोगों की भीड़ नहीं टूटी और करीब 500 किलो घी की ब्रिकी हुई थी। इसके अलावा देवसर मोड़ पर स्थित दो फ्लोर मील के सैंपल लिए थे, जिसमें एक के गेहूं और एक की मैदा के सैंपल फेल आए हैं। इसके अलावा तोशाम में घी के दो सैंपल फेल आए हैं। बुधवार को जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. दीपक चौधरी ने चिड़ियाघर रोड स्थित एक मिष्ठान भंडार से खोया और बर्फी के सैंपल लिए हैं, जबकि फैंसी चौक पर चार मक्का के सैंपल लिए हैं। उन सैंपल को जांच के लिए लैब में भेजा है, जिनकी रिपोर्ट करीब 20 दिनों में आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले डेढ़ माह में लिए सैंपल में से छह सैंपल फेल आए हैं। इसमें प्रतिष्ठान के संचालकों को नोटिस जारी कर दिया है और 10 दिन के अंदर केस दर्ज करवाया दिया जाएगा। बुधवार को कुछ छह सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे हैं, जिनकी रिपोर्ट करीब 20 दिनों में आएगी। खाद्य सामग्री में मिलावट की आशंका पर लगातार छापेमारी की जा रही है।
- डॉ. दीपक चौधरी, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article