फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Samples of 30 suspected influenza patients from urban and rural areas were sent to the lab

Bhiwani News: शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से इन्फ्लूएंजा के 30 संदिग्ध मरीजों के सैंपल भेजे लैब

Sun, 19 Mar 2023 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Updated Sun, 19 Mar 2023 01:52 AM IST
सार

कैटेगरी दो में निमोनिया से ग्रस्त, फेफड़ों में अधिक दिक्कत, सांस लेने में अधिक तकलीफ के मरीज शामिल है। ऐसे मरीज भी 15 से 20 आ रहे है मगर इन्फ्लूएंजा वायरस की पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
Samples of 30 suspected influenza patients from urban and rural areas were sent to the lab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के भिवानी जिले में शनिवार को इन्फ्लूएंजा वायरस जांच के 30 सैंपल पीजीआई रोहतक में भेजे हैं। जबकि कोरोना जांच के 158 सैंपल भेजे हैं, जिनकी रिपोर्ट 24 घंटों में आएगी। सिविल सर्जन के निर्देशानुसार शनिवार को जिले के सभी सीएचसी और पीएचसी सहित उपमंडल अस्पतालों में फ्लू कॉर्नर बनाए गए है, जिसमें लक्षण वाले मरीज पहुंच रहे हैं। शनिवार को भेजे 30 सैंपल में से सात सैंपल ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों से आए हैं, जोकि चिंताजनक हो सकता है। इन दिनों खांसी, जुकाम और वायरस फीवर के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।

विज्ञापन


जिले में इन्फ्लूएंजा वायरल की अलग-अलग कैटेगरी के अब तक पांच मामले मिले हैं, जिनमें से चार स्वस्थ चुके हैं और तीन उपचाराधीन है। शुक्रवार की इन्फ्लूएंजा जांच के पांच और कोरोना के 110 सैंपल भेजे थे, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन्फ्लूएंजा वायरस की पहली कैटेगरी में खांसी और जुकाम के सामान्य मरीज शामिल है।

विज्ञापन

 

कैटेगरी दो में निमोनिया से ग्रस्त, फेफड़ों में अधिक दिक्कत, सांस लेने में अधिक तकलीफ के मरीज शामिल है। ऐसे मरीज भी 15 से 20 आ रहे है मगर इन्फ्लूएंजा वायरस की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों में फ्लू कॉर्नर बनाते ही आशंकित मरीज सामने आ रहे हैं, जिनकी रिपोर्ट आने के बाद ही संक्रमण की पुष्टि हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जिले में शनिवार को कोरोना व इन्फ्लूएंजा वायरस का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। नागरिकों से अपील है कि वे मास्क और उचित सामुदायिक दूरी नियम का पालन करें, यह संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक है। वैक्सीन के लाभार्थी समय पर टीकाकरण करवा लें। - डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed