फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Safai Karamcharis went on indefinite strike, piles of dirt started

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए सफाई कर्मचारी, लगे गंदगी के ढेर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Safai Karamcharis went on indefinite strike, piles of dirt started
घंटाघर से दिनोद गेट की तरफ आने वाले मार्ग पर कृष्णा कॉलोनी चौक के पास दूर तक सड़क पर फैला कचरा। संव - फोटो : Bhiwani
भिवानी। नगर परिषद के सफाई कर्मचारी मंगलवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। शहर के अंदर कहीं से भी कूड़े का उठान नहीं हुआ। शहर के मुख्य मार्गों व कचरा प्वाइंट पर कूड़े के ढेर लग गए। गर्मी के मौसम में कचरे से उठने वाली बदबू ने भी शहरवासियों को परेशान किया। वहीं हड़ताली कर्मचारियों ने नगर परिषद के बाहर धरना दिया। सफाई कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

नगर परिषद के सफाई कर्मचारी अपने बकाया वेतन दिलाने, तेल साबुन का बजट देने, वर्दी भत्ता देने, हटाए गए कर्मचारियों को वापस काम पर लेने की मांग कर रहे हैं। सफाई कर्मचारी पहले समझौता बैठक में मांगी गई जायज मांगों को भी जल्द पूरा कराए जाने की मांग कर रहे हैं। नगर परिषद सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल से पहले भी सरकार को अल्टीमेटम दिया था, लेकिन मांगों पर कोई सहमति नहीं बनी। इसी के चलते मंगलवार से नगर परिषद के 160 अनुबंधित के अलावा सभी नियमित सफाई कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर के किसी भी कचरा प्वाइंट से कूड़े का उठान नहीं हुआ। शहर के सरकुलर रोड के साथ कचरा प्वाइंट पर कूड़े की लंबे ढेर लग गए। कचरा सड़कों पर भी फैल गया। इससे लोगों को भी काफी परेशानी हुई। ज्ञात होगा कि भिवानी शहर से रोजाना करीब 18 टन सूखा और गिला कचरा निकलता है। शहर से कचरे का उठान कर उसे दादरी रोड स्थित कचरा प्वाइंट पर पहुंचाया जाता है। जहां वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में इसका निस्तारण किया जाता है।
विज्ञापन

गली मोहल्लों में नहीं पहुंचे टीपर ऑटो
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से टीपर ऑटो भी गली मोहल्लों में नहीं पहुंचे। इस वजह से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का अभियान भी फेल हो गया। वहीं, कर्मचारियों का कहना है कि जब तक हड़ताल चलेगी, तब तक डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का काम भी प्रभावित रहेगा। नगर परिषद के कर्मचारियों ने आंदोलन में सभी कर्मचारियों से समर्थन की भी अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नप कार्यालय के गेट पर दिया धरना की नारेबाजी
नगर परिषद सफाई कर्मचारी यूनियन पदाधिकारियों ने मंगलवार को रेलवे रोड स्थित नगर परिषद गेट के बाहर धरना दिया और मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। नगर परिषद के सफाई कर्मचारी पुरुषोत्तम दानव, सुरेश कुमार, कुलबीर, तेजपाल, मनीष, जोनी, दारा, सुभाष, प्रेम ने कहा कि नगर परिषद अधिकारी व सरकार सफाई कर्मचारियों की जायज मांगों की अनदेखी कर रही है। इसी के विरोध में उनकी अनिश्चित कालीन हड़ताल है। जिला प्रशासन के समक्ष भी काफी बार मांगों को पूरा कराने का अल्टीमेटम दिया, मगर बात नहीं बनी।

नहीं की गई कोई वैकल्पिक व्यवस्था
नगर परिषद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के विकल्प में जिला प्रशासन व नगर परिषद ने भी कोई व्यवस्था नहीं कराई। इसकी वजह से शहर कचरे के ढेर में बदल गया। अगर हड़ताल लंबी चली तो शहर में सफाई को लेकर हालात और भी बदतर हो जाएंगे। एक दिन सफाई नहीं होने से कचरा प्वाइंटों पर कूड़े के ढेर लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed