फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Sadar police ran on false information of one million loot

Bhiwani News: दस लाख लूट की झूठी सूचना पर दौड़ी सदर पुलिस

Sun, 28 May 2023 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 28 May 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Sadar police ran on false information of one million loot
 गांव चांग में डॉयल 112 पर दी गई लूट की सूचना के बाद जांच करते सदर पुलिस थाना एसएचओ रमेशचंद्र। 
चांग। डॉयल 112 पर दस लाख रुपये की लूट की सूचना पर सदर पुलिस खूब दौड़ी। पीड़ित से काफी देर बात की तो वह शराब के नशे में घुत मिला। पूछताछ के बाद डॉयल 112 पर दी सूचना झूठी पाई गई। जिसके बाद पुलिस ने नशे में गाड़ी चलाने और झूठी सूचना देने पर केस दर्ज किया।
विज्ञापन

दरअसल कलानौर क्षेत्र के गांव गुडान निवासी नरेश ने चांग की अनाज मंडी में काम कर रहे विनोद का फोन मांगकर उससे डॉयल 112 पर उसके साथ दस लाख रुपये की लूट की झूठी सूचना दी। जिसके बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और बाद में मामले की भनक लगते ही सदर पुलिस थाना एसएचओ रमेशचंद्र व गुजरानी पुलिस चौकी इंचार्ज अशोक कुमार भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक नरेश ने काफी शराब पी रखी थी। पूछताछ में वह डॉयल 112 पर दी गई सूचना के बारे में कोई भी पुख्ता तथ्य व बातें नहीं बता पाया। गुजरानी पुलिस चौकी इंचार्ज अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस को झूठी शिकायत देने व शराब पीकर गाड़ी चलाने पर नरेश के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed